हालात

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आंतकी ढेर, सेना के JCO भी हुए शहीद

इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के JCO भी शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, वन क्षेत्र में 3 से 4 आतंकी मौजूद हैं और आतंकियों की हर एक गोली का सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आतंकी मार गिराया गया है। हालांकि इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के JCO भी शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, वन क्षेत्र में 3 से 4 आतंकी मौजूद हैं और आतंकियों की हर एक गोली का सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

खबरों की मानें तो जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजौरी में गुरुवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने थानामंडी इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने आंतकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

इसी इलाके में छह अगस्त को पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया था। राजौरी में 6 अगस्त को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने जिले के थानामंडी वन क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। सुरक्षाबलों के आतंकवादियों तक पहुंचने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में 6 घंटे समय निर्धारित, मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

  • ,
  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल