हालात

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों की बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, बिहारी मजदूर की हत्या में की थी मदद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के हवाले से कहा गया कि मृत आतंकवादी की पहचान कुलगाम जिले के जावेद आह वानी के रूप में की गई है। उसने वानपोह में बिहार के दो मजदूरों की हत्या में आतंकवादी गुलजार (जो 20 अक्टूबर को मारा गया था) की सहायता की थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के चेरदारी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकवादी की पहचान कर ली गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के हवाले से कहा गया कि मृत आतंकवादी की पहचान कुलगाम जिले के जावेद आह वानी के रूप में की गई है। उसने वानपोह में बिहार के दो मजदूरों की हत्या में आतंकवादी गुलजार (जो 20 अक्टूबर को मारा गया था) की सहायता की थी। वह बारामूला में एक दुकानदार को निशाना बनाने के मिशन पर था।

पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने सेना और पुलिस दल पर गोलीबारी की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। मारे गए आतंकवादी के कब्जे से एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग