हालात

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, रेडवानी इलाके में छिपे हैं आतंकी

कुलगाम में मुठभेड़ पुंछ आतंकी हमले के बाद हुई है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और चार अन्य घायल हो गए थे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्हें ठिकाने से बाहर निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया गया।

इस दौरान जब आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों ओर से फायरिंग अभी जारी है।

कुलगाम में मुठभेड़ पुंछ आतंकी हमले के बाद हुई है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और चार अन्य घायल हो गए थे।

कुलगाम में मुठभेड़ ऐसे समय हुई है जब राजनीतिक दल अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। कुलगाम इसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम