हालात

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। तभी आतंकियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक राजपुरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। आपको बता दें, आतंकी की पहचान शोपियां के रहने वाले फिरोज अहमद दार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। तभी आतंकियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग की।

मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, चार मैगजीन और अन्य सामान जब्त किए गए। इसके अलावा सोमवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ रंग्रेठ इलाके में हुई थी. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया था कि दो आतंकियों को ढेर किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई