
दिल्ली के सीआर पार्क में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, इलाके में कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों को इलाके में घेर लिया। जब बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा गया तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। बदमाशों की द्वारा की गई गोलीबारी में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। वहीं, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया है। बदमाश को पैर में गोली लगी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 29 Apr 2022, 8:26 AM IST