हालात

कश्मीर में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार! बड़गाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, "मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।"

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे

  • ,
  • वैष्णो देवी में करोड़ों की हेराफेरी का मामला, कोर्ट ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, सबूत सुरक्षित रखने को कहा