हालात

विजयदशमी के दिन जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जैश के 3 आतंकी को किया ढेर

द्राच शोपियां में आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद मारे गए हैं। यह दोनों 2 अक्टूबर को पुलवामा के पिंगलाना में SPO जावेद डार और 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में शामिल थे:

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकते जारी है। शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। द्राच में हुई इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 3 आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकी हनान बिन याकूब और जमशेद हालही में हुई एसपीओ जावेद डार की हत्या में शामिल थे। ये हत्या 2 अक्टूबर को पुलवामा के पिंगलाना में हुई थी। इससे पहले 24 सितंबर को पश्चिम बंगाल के एक लेबर की भी पुलवामा में हत्या हुई थी। उसमें भी ये शामिल थे।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। ये मुठभेड़ बारामूला के पाटन इलाके के विद्दीपोरा में हुई थी। इसके अलावा शोपियां जिले के चित्रगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहीं कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के 2 आतंकियों को मार गिराया था। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?