हालात

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी पर कसता शिकंजा, ईडी ने करीबी एसएस वाधवा को किया गिरफ्तार

पीएनबी बैंक के साथ हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले नीरव मोदी के भरोसेमंद को ईडी ने गिरफ्तार किया है। ईडी के अधिकारी ने बताया कि मुंबई में पूछताछ के बाद वाधवा को गिरफ्तार किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया हीरा कारोबारी नीरव मोदी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भरोसेमंद और फायरस्टार समूह के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर वाधवा को गिरफ्तार कर लिया है। नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक के साथ करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी के मामले में फरार हैं। ईडी के अधिकारी ने बताया कि वाधवा को मुंबई में 27 मार्च की रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

Published: undefined

बताया जा रहा है कि वाधवा पर नीरव मोदी के स्वामित्व वाली फायरस्टार इंटरनेशनल और फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल के जरिए बेईमानी के साथ लेनदेन की थी।

ईडी ने 24 मार्च को नीरव मोदी से संबंधित 36 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली थी और सीबीआई के साथ मिलकर पिछले 3 दिनों से मुंबई स्थित नीरव मोदी के आलीशान समुंद्र महल आवास पर छापेमारी कर रही थी। सीबीआई इस मामले में आपराधिक कदाचार की जांच कर रही है।

पीएनबी के साथ धोखाधड़ी के लिए नीरव मोदी और उसके व्यापारिक साझेदार और रिश्तेदार मेहुल चोकसी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद ईडी और सीबीआई की यह कार्रवाई जांच का हिस्सा है। चोकसी गीतांजलि समूह का मालिक है।

नीरव मोदी और चोकसी पीएनबी द्वारा सीबीआई में उनके खिलाफ पहली शिकायत दर्ज कराने से 1 महीने पहले जनवरी महीने में ही देश छोड़कर भाग गए थे। दोनों अभी भी एजेंसी की पकड़ से दूर हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी ने पहले हरियाणा में चुनाव की चोरी की, अब उसने असम और बंगाल में भी यही किया- राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: प्रिंस यादव को रायुडू ने बताया हर फॉर्मेट के गेंदबाज और अश्विन ने सुनाया एमएस धोनी से जुड़ा तनाव वाला किस्सा

  • ,
  • एनसीआरबी के आंकड़ों ने कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सरकार के खोखले दावों को उजागर किया: खड़गे

  • ,
  • तमिलनाडु में विजय को मिला CPI और CPM का समर्थन, फिर राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

  • ,
  • सिनेजीवन: 'लॉर्ड बॉबी' पर गर्व करते दिखे सनी देओल और लंबे शूटिंग शेड्यूल के बीच संगीत में सुकून ढूंढ रहे बाबिल खान