हालात

पाकिस्तानी सिंगर राहत पर ईडी की आफत, विदेशी मुद्रा की तस्करी के आरोप में मिला नोटिस, भारत में शो पर लग सकता है बैन

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान पर विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग करने का आरोप लगा है। इस मामले की जांच कर रही ईडी ने राहत फतेह अली खान को फेमा के तहत नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान मुश्किलों में फंस गए हैं। राहत फतेह अली खान को प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा उल्लंघन मामले में नोटिस भेजा है। उनपर विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग करने का आरोप लगा है।

खबरों के मुताबिक, राहत फतेह अली खान को भारत में अवैध तरीके से 3.40 लाख हजार यूएस डॉलर मिले थे। इनमें से राहत ने 2. 25 लाख डॉलर की स्मगलिंग भारत में ही की। बताया जा रहा है कि अगर जांच एजेंसी राहत के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई, तो उन्हें स्मगलिंग की गई रकम पर 300 फीसदी जुर्माना देना होगा। अगर वे जुर्माना नहीं देते हैं, तो उन्हें लुकआउट नोटिस दिया जा सकता है। इसके साथ ही भारत में उनके शोज को भी बैन लग सकता है।

बता दें कि इससे पहले साल 2011 में राहत फतेह को दिल्ली एयरपोर्ट से 1.24 डॉलर के साथ पकड़ा गया था। खबरों के मुताबिक, उस समय पाकिस्तानी सिंगर ने इन पैसों से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए थे। जिसके बाद गायक के साथ उनके साथ मौजूद उनके मैनेजर और प्रबंधक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था।

गौरतलब है कि राहत फतेह अली खान ने बॉलीवुड में साल 2003 से करियर की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म पाप में ‘लागी तुझसे मन की लगन’ गाना गाया, फिल्म ‘इश्किया’ के गाने ‘दिल तो बच्चा है जी’ के लिए राहत को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिल चुका है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Jan 2019, 11:55 AM IST

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला