हालात

अयोध्या: भारी भीड़ के चलते राम मंदिर में एंट्री पर रोक, प्रवेश द्वार पर रोके गए श्रद्धालु

मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। लोग देर रात से ही दर्शन के लिए लाइन में लगे हुए हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिर में एंट्री पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अयोध्या में राम मंदिर में भारी भीड़ के चलते मंदिर में एंट्री पर फिलहाल रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया है। ये फैसला भीतर गर्भ गृह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते लिया गया है। आपको बता दें, मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। लोग देर रात से ही दर्शन के लिए लाइन में लगे हुए हैं।

मंगलवार को सुबह 10-11 बजे के करीब भीड़ ज्यादा बढ़ने की वजह से राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर भक्तों की एंट्री रोक दी गई। जानकारी के मुताबिक ज्यादा समय लॉकर रूम में लग रहा जहां लोगों को चप्पल, मोबाइल और अन्य सामान जमा कराना है। इसके अलावा पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को सचेत कर रही हैं। मौके पर अर्धसैनिक बल के जवानों को बुलाकर रास्ता क्लियर कराया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP Election में SIR कितना बड़ा चैलेंज, कैसे निपटेगी कांग्रेस, अजय राय ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सब बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने दी 'तबाह' करने की धमकी, ईरानी सेना के जनरल बोले 'ये रणनीतिक हताशा' का संकेत

  • ,
  • ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, कहा- पुरानी वोटर लिस्ट से फिर से मतदान कराया जाए

  • ,
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है दिल्ली: नाबालिग के साथ गैंगरेप से आक्रोश, छात्राओं ने निकाला यूनिटी मार्च