हालात

अरुणाचल प्रदेश: हिमस्खलन में फंसे सेना के सभी 7 जवानों के शव बरामद, भारतीय सेना ने की पुष्टि

कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन में फंसे भारतीय सेना के सातों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। भारतीय सेना ने इसकी जानकारी दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के कामेंग सेक्टर (Kameng Sector) में हिमस्खलन (Avalanche) में फंसे भारतीय सेना (Indian Army) के सातों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। भारतीय सेना ने इसकी जानकारी दी है।

Published: undefined

बयान में कहा गया, सभी सात लोगों के शव हिमस्खलन स्थल से बरामद कर लिए गए हैं। दुर्भाग्य से, इसमें शामिल सभी लोगों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, सभी सातों की मौत की पुष्टि हुई है।6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में एक गश्ती दल के सात सैन्यकर्मी हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के साथ भारी बर्फबारी हो रही थी।

सेना ने कहा, सैनिकों के शवों को आगे की औपचारिकताओं के लिए हिमस्खलन स्थल से निकटतम सैन्य चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया जा रहा है। सुरक्षा बल ने कहा कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम बना हुआ है। अरुणाचल प्रदेश आम तौर पर पश्चिम में कामेंग क्षेत्र और शेष अरुणाचल प्रदेश में विभाजित है।

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सहित 1,346 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सेना की पूर्वी कमान निगरानी करती है। एलएसी को संभालने के लिए इस कमांड में तीन कोर हैं - 33 कोर (सिक्किम), 4 कोर (कामेंग सेक्टर) और 3 कोर (शेष अरुणाचल प्रदेश)।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined