कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में आज फिर पूछताछ होगी। नेशनल हेराल्ड केस को लेकर ईडी सवाल-जवाब कर रही है। कल भी उनसे पूछताछ हुई थी। राहुल गांधी को मिले नोटिस का कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली में कई सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही बंद कर दी गई है। आज सुबह 7 बजे से दोपहर 12 तक कई सड़कों पर आवाजाही की इजाजत नहीं दी गई है।
Published: 14 Jun 2022, 8:54 AM IST
दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्राफिक पुलिस ने कहा, “कृपया सुबह 7 से 12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड जाने से बचें। विशेष इंतजामों के कारण इन सड़कों पर यातायात आवाजाही नहीं हो सकेगी।”
ट्रैफिक पुलिस ने कहा, “कृपया गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से सुबह 7 से 12 बजे के बीच बचें।”
Published: 14 Jun 2022, 8:54 AM IST
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, विशेष ट्राफिक व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
उधर, दिल्ली में अकबर रोड के पास बैरिकेडिंग चल रही है और सुरक्षा बल तैनात हैं और इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है।
Published: 14 Jun 2022, 8:54 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 14 Jun 2022, 8:54 AM IST