अयोध्या अभी तक मंदिर-मस्जिद के झगड़े के लिए ही जाना जाता रहा है, लेकिन अब यहां पर हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की ऐसी मिसाल पेश की गई है जिसकी चारों तरफ सराहना हो रही है। गोंसाईगंज के बेलवारी खान के हिंदुओं ने मुस्लिमों को कब्रिस्तान के लिए जमीन दान में दी है। भूमि दान कर्ता रीपदांद महाराज ने बताया कि सैकड़ों सालों से गोसाईगंज नगर और आसपास के मुसलमान उस जमीन को कब्रिस्तान के रूप में उपयोग करते आए हैं लेकिन मालिकाना हक के लिए भूमि अब तक दोनों समुदायों के बीच विवाद का कारण रही है। स्थानीय संत सूर्य कुमार झिनकन महाराज और 8 अन्य शेयरधारकों ने विवाद को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए 20 जून को 1.25 बिस्वा भूमि के लिए पंजीकृत विलेख पर हस्ताक्षर किए।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि हम लोगों ने अपने पूर्वजों के दिए गए वचन को निभाते हुए खतौनी में चले आ रहे अपने मालिकाना हक को समाप्त करते हुए मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी के पक्ष में पंजीकृत दान पत्र लिख दिया है। भूमि अभिलेख के अन्य हस्ताक्षरकर्ता राम प्रकाश बबलू, राम सिंगार पांडे, राम शबद, जिया राम, सुभाष चंद्र, रीता देवी, विंध्याचल और अवधेश पांडे हैं।
Published: undefined
इसके लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू का आभार जताया। स्थानीय बीजेपी विधायक खब्बू तिवारी ने कहा, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की परंपरा कोई नई बात नहीं है। यह हिंदुओं का मुस्लिमों के लिए प्यार का एक छोटा सा नमूना है। मुझे उम्मीद है कि यह आपसी सौहार्द बना रहेगा।
Published: undefined
झिंकली महाराज ने कहा, “जमीन रिकॉर्ड के अनुसार हिंदुओं की थी। यह एक कब्रिस्तान के किनारे है और कुछ मुसलमानों ने जमीन पर शवों को दफन कर दिया। विवाद और तनाव थे। लेकिन, अब हमने मामला सुलझा लिया है।”
Published: undefined
कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष वैस अंसारी ने कहा डीड अब कब्रिस्तान कमेटी, गोसाईंगंज के पक्ष में है और इसे जल्द ही राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। यह बहुत अच्छी पहल है, इसका हम स्वागत करते हैं। उप-पंजीयक एसबी सिंह ने कब्रिस्तान के लिए मुसलमानों को भूमि हस्तांतरित करने की पुष्टि की और कहा कि यह हिंदू समुदाय की ओर से एक उपहार है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined