हालात

दिल्ली में फिर केजरीवाल सरकार: पोल ऑफ पोल्स में AAP को 50 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान, बीजेपी की सीटें बढ़ेंगी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होते ही तमाम न्यूज चैनलों ने जो एग्जिट पोल किए हैं, उसका औसत निकालें तो सामने आता है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार की शानदार वापसी हो रही है। उनकी पार्टी को50 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

दिल्ली चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। अगर सभी एग्जिट पोल का औसत निकालें तो केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 50 से ज्यादा, बीजेपी को 19 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।

सबसे पहले बात करें तो एबीपी-सी वोटर के सर्वे की तो इस एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 49 से 63 के बीच सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं बीजेपी को 5 से 19 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे में कांग्रेस को शून्य से 4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

इसके अलावा रिपब्लिक टीवी की बात करें तो आप को 48 से 61 सीटें मिल सकती हैं, बीजेपी को 9 से 21 और कांग्रेस के हिस्से में कोई सीट जाती नहीं दिख रही है।

रिपब्लिक और जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिकआम आदमी पार्टी को 48-61 सीटें, बीजेपी को 9-21 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है।

न्यूज एक्स के सर्वे में बताया गया है कि आम आदमी पार्टी को 50 से 56 सीटें, बीजेपी को 11 से 17 सीटें और कांग्रेस को शून्य से 2 सीटें मिलने की संभावना है।

सुदर्शन न्यूज के मुताबिक आप को 40-45 सीटें, 24-28 सीटें, कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ इप्सॉस के मुताबिक आप को 44 सीटें, बीजेपी को 26 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि बताया गया है कि कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिलने वाली है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम