हालात

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में कोयला खदान में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भदुलिया ब्लॉक की एक कोयला खदान में हुई। कोयला खदान में विस्फोट उस समय हुआ जब गंगारामचक और गंगारामचक-भदुलिया कोयला खदानों में विस्फोटों के लिए डेटोनेटर ले जाए जा रहे थे।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में कोयला खदान में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में कोयला खदान में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई अन्य घायल फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) ने कहा है कि उसकी खदान में विस्फोट के कारण पांच लोगों की मौत हुई है।

पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बचाव अभियान जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भदुलिया ब्लॉक की एक कोयला खदान में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक हमने चार शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान जारी है।’’

वहीं डब्ल्यूबीपीडीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि कोयला खदान में विस्फोट उस समय हुआ जब गंगारामचक और गंगारामचक-भदुलिया कोयला खदानों में विस्फोटों के लिए डेटोनेटर ले जाए जा रहे थे। प्रथमदृष्ट्या घटना का कारण डेटोनेटरों में विस्फोट को माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- दवा ज़हरीली, शराब ज़हरीली, पानी ज़हरीला...

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने नयी रक्षा रणनीति के संकेत दिए, कहा- खतरा पैदा होने से पहले करेंगे कार्रवाई

  • ,
  • दिल्लीः ‘शुद्धीकरण’ के खिलाफ कांग्रेस के कई सांसद थाने पहुंचे, जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग की, पुलिस का इनकार

  • ,
  • दिल्ली बिल्डिंग हादसा: मालिक दंपति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, बेटे को 2 दिन की पुलिस रिमांड, 7 लोगों की गई थी जान

  • ,
  • मराठा आरक्षणः अनशन पर बैठे जरांगे से अब नहीं मिलेगा कोई सरकारी प्रतिनिधिमंडल, फडणवीस के मंत्री ने किया ऐलान