हालात

जम्मू-कश्मीर: सिधरा ब्रिज चेकिंग प्वाइंट के पास धमाका, सर्च ऑपरेशन जारी, विस्फोटकों का जखीरा बरामद

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने बताया कि मंगलवार को सिधरा ब्रिज चेकिंग प्वाइंट के पास धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। हालांकि सुरक्षा बलों की जांच में अभी तक किसी के हताहत होने क सूचना नहीं मिली है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जम्मू एवं कश्मीर में ग्रेनेड हमले के बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यह हमला मंगलवार देर शाम जम्मू जिले के सिधरा इलाके में पुलिस चौकी के पास हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट पुलिस भवन के बाहर हुआ।

सूत्रों ने कहा, "विस्फोट स्थल से ग्रेनेड का लीवर बरामद किया गया। विस्फोट के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।" सूत्रों ने कहा कि घाटी के बडगाम जिले में 2018 में आतंकवादियों द्वारा इसी तरह के ग्रेनेड का इस्तेमाल किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने बताया कि मंगलवार को सिधरा ब्रिज चेकिंग प्वाइंट के पास धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। हालांकि सुरक्षा बलों की जांच में अभी तक किसी के हताहत होने क सूचना नहीं मिली है। एसएसपी चंदन कोहली ने ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात कर दिया गया है।

इससे पहले मंगलवार को जम्मू कश्मीर में बारामुला जिले के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने गोला बारूद और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेना और पुलिस को मिली सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से नियंत्रण रेखा के समीप उरी सेक्टर के चरुंदा गांव की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम