हालात

मॉस्को में आज चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगे एस. जयशंकर, LAC पर खत्म होगा तनाव?

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रूस में हैं। एससीओ के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं की ये मुलाकात रूस की राजधानी मॉस्को में हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच तनाव बरकरार है। तनाव के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर आज शाम 6 बजे रूस के मॉस्को चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगे। कहा जा रहा है कि इस दौरान मौजूदा एलएसी विवाद पर चर्चा होगी।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रूस में हैं। एससीओ के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं की ये मुलाकात रूस की राजधानी मॉस्को में हुई।

एस जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री से मुलाकात करने के बाद ट्वीट कर लिखा, ‘‘विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से इस बार व्यक्तिगत रूप से मिल कर खुशी हुई। अच्छी वार्ता हुई, जिसमें हमारे विशेष एवं विशेषाधिकार वाली रणनीतिक साझेदारी प्रदर्शित हुई। अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर हमारे बीच हुई बातचीत काफी मायने रखती है।”

आज मॉस्को में भारत चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले रूस के मिशन के उप प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने कहा कि रूस भारत-चीन के बीच बातचीत के हर-एक प्रयास को प्रोत्साहित करेगा, जिससे कि दोनों देशों के बीच तनाव को खत्म किया जा सके। बाबुश्किन ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि एससीओ चार्टर यह नहीं कहता है कि दो सदस्य देश किसी विवाद में शामिल रहें, लेकिन यह आपसी विश्वास, सहयोग को बढ़ाने, समान हित और अन्य सदस्य देशों के बीच बातचीत का अवसर पैदा कराता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं

  • ,
  • एशियन गेम्सः भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का इंतजार, ओलंपिक का मिला टिकट

  • ,
  • मुंबई में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, कहा- ये सिर्फ ट्रेलर, जंतर-मंतर पर होगा फाइनल

  • ,
  • अर्थतंत्र की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस व्यापार को देंगे नई गति और अगले हफ्ते 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट