हालात

बिहार में फर्जी कोरोना जांच रिपोर्ट के गोरखधंधे का भंडाफोड़, पटना के लैब पर छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा

पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को एक यात्री राजा बाजार लैब से जारी फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के आधार पर यात्रा करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। फर्जी जांच रिपोर्ट का खुलासा होने पर पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी ने युवक को हिरासत में लेकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एक प्लाज्मा डायग्नोस्टिक लैब में छापेमारी कर बड़ी संख्या में फर्जी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट जब्त की है। पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और शास्त्रीनगर थाने की टीम ने बुधवार शाम राजा बाजार स्थित लैब में छापेमारी की।

दरअसल बुधवार को राजा बाजार लैब से जारी फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के साथ एक यात्री पटना एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। यात्री फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के साथ यात्रा करने की कोशिश कर रहा था। फर्जी जांच रिपोर्ट का खुलासा होने पर पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी ने युवक को हिरासत में लेकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पटना के शास्त्री नगर थाना के एसएचओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान हमने फर्जी आरटी-रिपोर्ट सहित कई दस्तावेज जब्त किए। लैब के कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि फर्जी आरटी-पीसीआर प्रमाण पत्र कुछ लोगों को बेचे गए थे। उन्होंने कहा, "हमने एक लैब अधिकारी को हिरासत में लिया है। फिलहाल जांच की जा रही है।"

बता दें कि नागरिक उड्डयन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार देश-विदेश में यात्रा करने के लिए आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट अनिवार्य है। यही कारण है कि कई जगह पर फर्जी जांच रिपोर्ट का गोरखधंधा फल-फूल रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए