हालात

मशहूर एक्ट्रेस और काजोल की मां तनुजा की बिगड़ी तबीयत, ICU में चल रहा इलाज, जानें कैसी है अब हालत

तनुजा अंडर ऑब्जर्वेशन में हैं और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। बता दें कि 80 साल की अभिनेत्री तनुजा को उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण रविवार को जुहू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस और काजोल की मां तनुजा‌ की तबीयत बिगड़ गई है। मुंबई के जुहू के एक अस्पताल में तनुजा को भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, तनुजा आईसीयू में भर्ती हैं। फिलहाल इस पर अधिक जानकारी सामने नहीं है कि आखिर उन्हें एक्जैक्टली क्या हुआ है।

खबरों के मुताबिक, तनुजा अंडर ऑब्जर्वेशन में हैं और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। बता दें कि 80 साल की अभिनेत्री तनुजा को उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण रविवार को जुहू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Published: undefined

बता दें कि तनुजा का जन्म 23 सितंबर, 1943 को हुआ था। कम उम्र में ही एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से सभी को हैरान कर दिया। केवल 16 की उम्र में तनुजा की पहली फिल्म 'छबीली' (1960) रिलीज हुई और इसके बाद वह वर्ष 1962 की फिल्म 'मेम दीदी' में नजर आईं।

तनुजा को 'बहारें फिर भी आएंगी', 'ज्वेल थीफ', 'हाथी मेरे साथी' और 'मेरे जीवन साथी' जैसी फिल्मों खासी पहचान मिली। तनुजा ने कई बंगाली फिल्में भी की हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined