हालात

मशहूर गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज जारी

आठ दशकों तक फैले अपने करियर में आशा भोसले हर तरह के गाने गाने की अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। उनके कुछ लोकप्रिय गानों में 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को', 'अभी ना जाओ छोड़ कर', 'इंतहा हो गई इंतजार की' आदि शामिल हैं।

मशहूर गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज जारी
मशहूर गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज जारी फोटोः PTI

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सूत्रों के अनुसार, 92 वर्षीय भोसले को फेफड़ों से संबंधित समस्याएं भी थीं।

Published: undefined

अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। डॉ. समदानी ने बताया कि आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद तुरंत अस्पताल लाया गया। फिलहाल, उनका इलाज अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में चल रहा है। हालांकि, डॉक्टर ने आशा भोसले की वर्तमान हालत का जानकारी नहीं दी।

Published: undefined

आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और अनुभवी गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने आठ दशकों से अधिक समय तक फिल्मों में गायकी की है और हजारों गीतों को अपनी अनोखी आवाज दी है। लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मोहित किया है। उनके स्वास्थ्य की खबर सुनकर फिल्म और संगीत जगत में चिंता की लहर दौड़ गई है। प्रशंसक और सहकर्मी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Published: undefined

आठ दशकों तक फैले अपने करियर में आशा भोसले हर तरह के गाने गाने की अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। वह दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं।आशा भोसले के कुछ लोकप्रिय गानों में 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को', 'अभी ना जाओ छोड़ कर', 'इंतहा हो गई इंतजार की' आदि शामिल हैं।

Published: undefined

ब्रीच कैंडी अस्पताल ने अभी तक आशा भोसले की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, जहां डॉक्टरों की एक पूरी टीम लगातार उनके स्वास्थ्य को मॉनिटर कर रहे हैं। आशा भोसले को पिछले कुछ सालों में उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे अभी भी सक्रिय हैं और संगीत कार्यक्रमों में शामिल होती रहती हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि आशा भोसले की स्थिति स्थिर होने पर आगे की जानकारी दी जाएगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined