भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जानकारी दी कि ‘फानी’ तूफान से गुवाहाटी में 59 उड़ानें, अगरतला में 8, दीमापुर में 2, लीलाबाड़ी में 2, डिब्रूगढ़ में 4, इंफाल में 6 उड़ानें रद्द हुईं है।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
ओडिशा और बंगाल में तबाही मचाने के बाद फानी तूफान का कहर बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है। खबरों के मुताबिक, शनिवार को पड़ोसी देश बांग्लादेश में फानी तूफान के चलते कम से कम 14 लोगों की मारे जाने की खबर है। जबकि 63 लोग घायल हुए हैं।
बांग्लादेश के अधिकारियों ने कहा कि देश के तटीय क्षेत्रों में तूफान के कारण तटबंधों के टूटने के बाद लगभग 36 मिलियन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं ओडिशा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में 'फानी' तूफान में इकाई की संख्या में मौत हुई है। फानी के आने के अलर्ट मिलने के 24 घंटे के दौरान करीब 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनके रहने के लिए 9000 शेल्टर होम बनाए गए हैं, जहां उनके खाने-पीने का पर्याप्त बंदोबस्त किया गया है। इस पूरे काम को 45 हजार वॉलंटियर्स ने किए।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
फानी तूफान के प्रभाव से शनिवार को असम के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार को जोराहाट, माजुली, गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी, धुबरी और अन्य जगहों के बीच नौका सेवाओं को बंद करने के लिए अलर्ट जारी किया है।
गुवाहाटी में शनिवार शाम तक विमान सेवा पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहीं पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कोलकाता और ओडिशा जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कोलकाता और ओडिशा से असम आने वाली ट्रेनों को भी रद्द किया है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
उच्चतर शिक्षा सचिव आर सुब्रह्मण्यम ने कहा फानी तूफान को लेकर ओडिशा में 5 मई को होने वाली एनईईटी परीक्षा स्थगित कर दी गई। ओडिशा में परीक्षा के लिए संशोधित तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
एयर इंडिया ने बताया कि चक्रवाती तूफान फानी के कारण फंसे यात्रियों के लिए आज (दिल्ली-भुवनेश्वर 3 बजे और भुवनेश्वर-दिल्ली 5.45 बजे) अतिरिक्त उड़ान भरेगी।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
फानी तूफान के कारण ओडिशा में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। खबरों के मुताबिक, तूफान फानी ने ओडिशा में 10 लोगों की जान ले ली। जबकि इस तूफान की चपेट में आने से 160 लोग घायल हुए हैं।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
फानी तूफान से पश्चिम बंगाल के दीघा, मंदरमणि, ताजपुर, संदेशखाली और कोंटाई नगरों और कस्बों को बुरी तरह प्रभावित किया। वहीं खड़गपुर और बर्दवान जैसे शहरों में भी यह काफी प्रभावी रहा, जहां दर्जनों पेड़ उखड़ गए।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
कोलकाता एयरपोर्ट सुबह 8 बजे उड़ान की आवाजाही के लिए फिर से खुल गया। उड़ानों के आगमन और प्रस्थान की बहाली के लिए निरीक्षण चल रहा है और तैयारी चल रही है। पहली उड़ान 9.45 बजे निर्धारित है।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
एअर इंडिया ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय वाहक एअर इंडिया चक्रवात फानी से प्रभावित ओडिशा के निवासियों की मदद के लिए आगे आई है। यदि कोई (एनजीओ / सिविल सोसाइटी / एसएचजी आदि) ओडिशा के चक्रवात प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री भेजना चाहता है, तो एअर इंडिया इसे मुफ्त में भेज देगी।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
ओडिशा से पश्चिम बंगाल पहुंचा फानी तूफान शनिवार दोपहर को नादिया और मुर्शिदाबाद के रास्ते बंगाल से बाहर निकलेगा और बांग्लादेश की ओर रवाना होगा।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों के अनुसार, ओडिशा, बंगाल, आंध्र प्रदेश और असम में आज अत्यधिक भारी बारिश होने का खतरा है।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
ओडिशा में चक्रवात फानी ने भयंकर तबाही मचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात कर हालात की जानकारी ली है।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
पश्चिम बंगाल में तूफान फानी का असर सड़कों पर भी दिख रहा है। दीघा में गिरे पेड़ को सड़क से हटाते हुए।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
फानी तूफान खड़गपुर को पार करते पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। कोलकाता में तेज बारिश हो रही है। केंद्रीय और राज्य की एजेसियां हाई अलर्ट पर है। वहीं आज शाम तक चक्रवाती तूफान के बांग्लादेश पहुंचने की संभावना है।
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 04 May 2019, 8:08 AM IST