तूफान फानी ओडिशा पश्चिम बंगाल के गंगा तट की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान कल सुबह उत्तरपूर्व में पहुंचेगा और इसकी रफ्तार 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
तूफान फानी ओडिशा में तांडव मचाने के बाद पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। फानी के कारण ओडिशा के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। चक्रवाती तूफान फानी के तांडव के चलते ओडिशा के पुरी और भुवनेश्वर अंधकार में डूब गए हैं। पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। साथ ही टेलीकॉम सर्विस भी बाधित हो गई हैं। शनिवार सुबह तक टेलीकॉम सर्विस शुरू होने की बात कही जा रही है।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
फानी तूफान ने ओडिशा में जबरदस्त तबाही मचाई है। तूफान की वजह से कई घर, बिल्डिग और दुकान ढह गए है। इसका असर पश्चिम बंगाल में भी पड़ने लगा है। तूफान के चलते हल्दिया बंदरगाह को बंद कर दिया गया है।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
फानी तूफान ने ओडिशा में जबरदस्त तबाही मचाई है। तूफान की वजह से कई घर, बिल्डिग और दुकान ढह गए है। अभी तक इस चक्रवात में 160 लोगों के घायल होने की खबर है।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
शुक्रवार शाम को अचानक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में बारिश हुई। अभी भी दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है। दिल्ली-एऩसीआर में अचानक मौसम में आए इस बदलाव के पीछे फानी तूफान को कारण माना जा रहा है।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
ओडिशा में लैंडफॉल के बाद तूफान ‘फानी’ पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। वहीं दीघा में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
एनडीआरएफ महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि ‘फानी’ तूफान के चलते तीन लोगों की मौत हुई है। उन्होंने आगे बताया कि ‘फानी’ को लेकर जो सावधानियां बरती गई है, उन्हें जारी रखनी चाहिए।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
ओडिशा के भुवनेश्वर एम्स में 5 मई को होने वाला पीजी एग्जाम रद्द हो गया है। दिल्ली एम्स का सेंटर भुवनेश्वर में पड़ा था, जिसे दिल्ली एम्स ने रद्द कर दिया है। जल्द ही नई तारीख का ऐलान होगा। यह जानकारी पीआईबी के प्रधान निदेशक सितांशु कर ने दी है।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
ओडिशा में भुवनेश्वर एम्स को ‘फानी’ तूफान से भारी नुकसान पहुंचा है। मरीज और एस्म के डॉक्टर और कर्मचारी सुरखित हैं। इस बात की जानकारी पीआईबी के प्रधान निदेशक सितांशु कर ने दी है।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
ओडिशा में लैंडफॉल के बाद तूफान ‘फानी’ बंगाल की ओर बढ़ गया है। वहीं ओडिशा में तूफान ‘फानी’ के जाने के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम शुरू हो गया है। सड़कों पर सैकड़ों पड़ गिर गए हैं, जिन्हें हटाया जा रहा है। तूफान में सैकड़ों घर भी गिर गए हैं।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
‘फानी’ तूफान ओडिशा में पुरी तट से टकराने के बाद धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। तट से टकराने के बाद पहले पुरी में 245 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। अब हवाओं का रफ्तार कम हो गया है। पुरी में फिलहाल 160 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
फानी तूफान के चलते ओडिशा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 को हो गई है। ओडिशा स्टेट स्पेशल रिलीफ कमिश्नर विष्णुपदा सेठी ने बताया कि मैं दो लोगों के मौत की पुष्टि करता हूं। उन्होंने कहा कि एक शख्स की मौत पेड़ गिरने से हुई है जबकि दूसरे की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
फानी तूफान की वजह से खराब हुए मौसम के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में होने वाली तीनों जनसभाएं रद्द कर दी हैं।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी, विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों में फैनी तूफान के मद्देनजर होने वाले राहत और बचाव कार्य के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
ओडिशा के पारादीप में राहत शिविर में ठहरे लोगों को खाना बांटा जा रहा है। तूफान ‘फानी’ की वजह से सैकड़ों लोग इस राहत शिविर में ठहरे हुए हैं।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
दिल्ली मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन घंटे में ‘फानी’ तूफान कमजोर होगा। फानी के कमजोर होने पर इसकी रफ्तार 150 से 160 किलोमीटर तक रह जाएगी। ‘फानी’ तूफान शम तक उत्तर-पूर्व की ओर प्रवेश कर जाएगा।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
‘फानी’ तूफान में श्रीकाकुलम में 20 मकान ढह गए हैं और कुछ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यहां के लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ‘फानी’ तूफान के चलते खड़कपुर के पास तटीय इलाकों में रुकी हैं, ताकि वे खुद राहत और बचाव कार्य पर नजर रख सकें।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
कोलकाता एयरपोर्ट आज रात 9:30 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
चक्रवात ‘फानी’ को देखते हुए विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना के 13 विमान स्टैंडबाई पर रखे गए हैं, ताकि क्षति का आकलन और राहत वितरण आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
ओडिशा में पुरी के तट पर चक्रवात फानी के टकराने के बाद भुवनेश्वर में भी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
ओडिशा में पारादीप मौसम विभाग के आर शुक्ला ने बताया, “चक्रवात फानी के तट से टकराने की प्रक्रिया लगभग 8 बजे शुरू हो गई थी, और लगभग दो घंटे में पूरी हो जाएगी। इसके बाद इसके उत्तर-उत्तरपूर्व की दिशा में बढ़ने का अनुमान है, और ओडिशा के सभी तटीय जिलों से होते हुए पश्चिम बंगाल की तरफ जाएगा।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
हैदराबाद के मौसम विभाग के मुताबिक, पुरी में 245 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं। ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज बारिश हो रही है।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
ओडिशा के पुरी में 'फानी' तूफान के लैंडफॉल के बाद एक शख्स की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी ऑल इंडिया रेडियो ने दी है।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
मौसम विभाग के निदेशक एचआर बिश्वास ने कहा कि कई इलाकों में बारिश सुबह 8 बजे शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि लैंडफॉल प्रक्रिया को पूरा होने में 2 घंटे और लगेंगे। यह सुबह 10.30 बजे तक जारी रहेगा।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
ओडिशा के पुरी तट से तूफान ‘फानी’ टकरा गया है। पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल 175-185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
‘फानी’ तूफान काफी तेजी से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। ‘फानी’ किसी भी वक्त ओडिशा के तट से टकरा सकता है। भुवनेश्वर, गजपति, केंद्रपारा और जगतपुर सिंह इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी हैं।
‘फानी’ तूफान से बचाने के लिए ओडिशा सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 03 May 2019, 8:16 AM IST