‘फानी’ बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। शुक्रवार को जब यह तूफान ओडिशा तट पर पहुंचेगा तो इस दौरान हवाओं की गति 175-200 किमी प्रति घंटे की हो सकती है। इससे पहले आंध्र प्रदेश में फानी तूफान का असर दिखने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश शुरू हो चुकी है। फानी तूफान को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे तटवर्ती इलाकों के अलावा अब उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी की है।
Published: 02 May 2019, 12:29 PM IST
वहीं आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के इच्छापुरम में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम पहुंच गई है।
Published: 02 May 2019, 12:29 PM IST
वहीं ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है। फानी तूफान को देखते हुए ओडिशा में 878 साइक्लोन सेंटर बनाए गए हैं।
Published: 02 May 2019, 12:29 PM IST
इसके अलावा अबतक 103 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। ट्रेनों के रद्द होने से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 19 जिलों पर खासा असर पड़ेगा। हांलाकि रेलवे ने एक विशेष ट्रेन आज दोपहर 12 बजे पुरी से शुरू होगी और शालीमार, शर्त रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर, केंदुझर रोड, भद्रक, बालासोर और खड़गपुर की ओर जाएगी। ट्रेन दोपहर करीब 1:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। जहां लोगों को वहां से निकालेगी।
Published: 02 May 2019, 12:29 PM IST
इसके अलावा दक्षिण पूर्व रेलवे ने गुरुवार दोपहर 3 बजे और शाम 6 बजे पुरी से दो और स्पेशल ट्रेनें हावड़ा के लिए रवाना करने का ऐलान किया है। यह ट्रेनें खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर, केंदूझार रोड, भद्रक, बालासोर और खड़गपुर में रुकेंगी। तूफान ‘फानी’ के चलते यह फैसला लिया गया है।
Published: 02 May 2019, 12:29 PM IST
भुवनेश्वर मौसम विभाग के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि आज ज्यादातर दक्षिण तटीय ओडिशा और ओडिशा के आसपास के आंतरिक इलाको में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। कल सभी 11 तटीय जिलों के साथ-साथ आंतरिक जिलों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
Published: 02 May 2019, 12:29 PM IST
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सभी तटीय हवाई अड्डों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें चक्रवात फानी को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सभी सावधानियां बरतना और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन किया जाना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
Published: 02 May 2019, 12:29 PM IST
बुधवार को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि बृहस्पतिवार की शाम तक लगभग आठ लाख लोगों को संवेदनशील इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जायेगा। पटनायक ने प्रशासन को सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिये। राज्य के मुख्य सचिव ए पी पधी ने कहा कि सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवा र्किमयों की छुट्टियां 15 मई तक रद्द कर दी गई हैं। राज्य के पुलिस प्रमुख आर पी शर्मा ने बताया कि पुलिसर्किमयों की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं उन्हें तत्काल ड्यूटी पर लौटने को कहा गया
Published: 02 May 2019, 12:29 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 May 2019, 12:29 PM IST