हालात

फरीदाबाद: आर्थिक तंगी में खत्म हो गया पूरा परिवार, 3 बहनों ने भाई संग लगाई फांसी

फरीदाबाद के सूरजकुंड में स्थित अग्रवाल सोसाइटी में चार भाई-बहनों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उनके फ्लैट से जब बदबू आई तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो अंदर चारों के शव फंदे से लटके हुए थे

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  फरीदाबाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या  

फरीदाबाद के सूरजकुंड में एक ही परिवार के 4 लोगों के फांसी लगा लेने की सामूहिक खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। इसमें 3 लड़कियां और उनका एक भाई शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी ने 3-4 दिन पहले फांसी लगाई थी, जिसकी अब जानकारी मिली है। शवों के पास से सुइसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या के पीछे आर्थिक कारण बताए गए हैं।

खबरों के मुताबिक, दयालबाग कॉलोनी में शनिवार को एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले हैं। मृतकों में तीन सगी बहनें और एक भाई शामिल है। माना जा रहा है कि सभी ने सामूहिक रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या की है और दो-तीन पहले फांसी लगाकर खुदकुश की गई है। कमरे से दुर्गंध आने पर मौत का पता अब चला है। मृतकों के नाम प्रदीप, मीना, बीना और दया हैं। सभी मृतकों की उम्र 24 से 30 साल के बीच है। इनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ये सभी बहन-भाई मई-2018 से दयालबाग में किराये का मकान लेकर रह रहे थे।

कमरे से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दयालबाग पुलिस चौकी के इंचार्ज रणधीर सिंह को दी। मौके पर पहुंचा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच में जुटी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेष: डकैत के नाम पर पड़ा था नाम, भांगड़ा को दुनिया भर में किया मशहूर, बेहद दिलचस्प है दलेर सिंह की कहानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी