हालात

Farmers Protest: आंदलोन का 18वां दिन, किसानों की आज क्या है रणनीति, क्या है प्लान, पढ़िए पूरा अपडेट

किसानों ने शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी टोल बूथों पर प्रदर्शन किया। छोटे बड़े किसानों के जत्थों ने टोल बूथ पर कब्जा जमाया और हाईवे को टोल फ्री कर दिया। किसानों ने टोल कर्मचारियों को हाईवे पर टैक्स वसूलने नहीं दिया।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों के आंदोलनका आज 18वां दिन है। किसान संगठन आज दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम करेंगे। भारतीय किसान यूनियन पंजाब के महासचिव हरेंद्र लोखवाल ने रविवार को रोड बंद कराने का ऐलान किया। वहीं, एक दूसरे किसान नेता बलबीर सिंह ने कहा कि दिल्ली-जयपुर हाईवे को जाम करने के साथ बीजेपी के मंत्रियों और नेताओं के घरों के सामने भी प्रदर्शन किया जाएगा।

Published: undefined

शनिवार को किसान नेताओं ने और सख्त तेवर दिखाते हुए 14 दिसंबर को भूख हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। शनिवार को वे सरकार पर दबाव बानने के लिए किसानों ने राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाले तमाम हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर धावा बोला। किसानों ने रास्तों को बंद करने की जगह हाईवे के टोल प्लाजा का शटर गिरा दिया। यानी टोल में गाड़ियों से कलेक्शन नहीं होने दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी टोल बूथों पर प्रदर्शन किया। छोटे बड़े किसानों के जत्थों ने टोल बूथ पर कब्जा जमाया और हाईवे को टोल फ्री कर दिया। किसानों ने टोल कर्मचारियों को हाइवे पर टैक्स वसूलने नहीं दिया।

Published: undefined

किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। किसानों और सरकार के बीच अब तक 6 दौर की वार्ता बेनतीजा रही हैं। आखिरी दौर की वार्ता के बाद सरकार ने किसानों को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें कृषि कानूनों में संशोधन के लिए सरकार की ओर हामी भरी गई थी, लेकिन किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। किसानों का कहना है कि किसी भी कीमत पर उन्हें यह तीनों कृषि कानून मंजूर नहीं हैं। साथी किसानों की मांग है कि सरकार एमएसपी पर लीलग गारंटी की मांग कर रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर पद से हटाया, उनके उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • मायावती का चौंकाने वाला फैसला, भतीजे आकाश आनंद को सभी जिम्मेदारियों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • 'अग्निवीर योजना को खत्म और जीएसटी में संशोधन करेंगे', राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया आदिवासियों को धोखा देने का आरोप

  • ,
  • दुनियाः इजरायली सेना ने रफा पर किया हमला, 20 की मौत और पाकिस्तान ने टारगेटेड हत्याओं के पीछे भारत का हाथ बताया

  • ,
  • लोकसभा चुनावः महाराष्ट्र के सोलापुर में पोलिंग बूथ पर शख्स ने 3 EVM को लगाई आग, मचा हड़कंप