हालात

किसानों की महापंचायत: दिल्ली में दाखिल हो रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, धरने पर बैठे 'अन्नदाता'

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे। बैरिकेड को किसान हटाने लगे और गिराकर वहां से आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और उसके बाद उन्हें हिरासत में लेना शुरू किया।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे कुछ किसानों को पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया। जिसके बाद देखते देखते वहां लंबा जाम लग गया और किसान जमीन पर धरने पर बैठ गए।

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे। बैरिकेड को किसान हटाने लगे और गिराकर वहां से आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और उसके बाद उन्हें हिरासत में लेना शुरू किया। सरकारी बसों में किसानों को भर कर थाने ले जाने का काम शुरू हो गया है।

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर हो रहे धरना प्रदर्शन को कोई भी अनुमति नहीं दी थी लेकिन बावजूद उसके संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अलग-अलग राज्यों और अलग जिलों से किसान जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने नोएडा के चिल्ला बॉर्डर और गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर पर भी भारी बैरिकेडिंग कर दिल्ली की तरफ सिर्फ उन्हीं गाड़ियों को जाने दे रही है जो किसान आंदोलन से जुड़े हुए नहीं हैं और अपने काम के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: किसानों की महापंचायत: जंतर-मंतर से सिंघु बॉर्डर तक सुरक्षा कड़ी, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम, इन रास्तों से जानें से बचें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Aug 2022, 1:16 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़

  • ,
  • सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे