हालात

किसान अब नई चुनौती का सामना करने को तैयार, गर्मी की तपिश से बचने के लिए तैयार हुआ टेंट

किसान नेताओं ने कहा कि मंच के सामने धूप काफी तेज होने के कारण आंदोलनकारी छांव में चले जाते थे, जिससे वहां भीड़ कम होने की खबरें चलने लगी थीं। लेकिन टेंट लग जाने से अब मंच के सामने छांव हो गई, तो आंदोलनकारियों की संख्या फिर से मंच के सामने नजर आने लगी है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को अब तीन महीने हो चुके हैं, ऐसे में किसानों के सामने चुनोतियां बढ़ने लगी हैं। पहले सर्दियों की ठिठुरती रात तो अब दोपहर में होने वाली गर्मी की तपिश से किसानों के सामने जब ये समस्या सामने आने लगी तो किसानों ने अपने मंच के आगे छांव की व्यवस्था कर ली है। गुरुवार को मंच के आगे टेंट लगकर तैयार हो गया। टेंट तैयार होने के बाद मंच के सामने किसानों की बैठकी भी बढ़ गई।

दरअसल किसान नेताओं का कहना है कि लगातार मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही थीं कि किसान आंदोलन स्थल से कहीं चले गए हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मंच के सामने धूप तेज होने के कारण आंदोलनकारी छांव में चले जाते थे। वहीं जब मंच के सामने छांव की व्यवस्था हुई,तो फिर से आंदोलनकारियों की संख्या मंच के सामने नजर आने लगी है।

हालांकि, टेंट के अलावा गाजीपुर बॉर्डर पर कूलर की व्यवस्था भी कर ली गई है, साथ ही टेंटों में पंखे लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि किसानों के आंदोलन में कोई रुकावट न आए। मंच के सामने आंदोलनकारियों के लिए टेंट लग जाने से वहां पर चहल-पहल काफी बढ़ गई है। सर पर टेंट और नीचे कूलर लग जाने से आंदोलन में आए किसान दिन में धूप की तपिश से काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीन नए विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गतिरोध को हल करने के लिए सरकार और किसान संगठनों के बीच अब तक 11 दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक मसले का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। दूसरी ओर फिर से बातचीत शुरू हो इसके लिए किसान तैयार हैं और सरकार भी मीडिया में यही बात कह रही है, लेकिन अभी तक दोनों बातचीत की टेबल पर नहीं आ पाए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल