हालात

Farmers Protest LIVE: सरकार के प्रस्ताव को किसानों ने नकारा, 14 तारीख को पूरे देश में करेंगे प्रदर्शन

कृषि कानून पर केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को किसानों ने ठुकरा दिया है। प्रस्ताव पर किसानों ने करीब दो घंटे तक चर्चा की। इसके साथ ही किसानों ने दिल्ली को जोड़ने वाली सभी सड़कों को ब्लॉक करने का ऐलान किया है।

फोटो: ऐशलिन मैथ्यू
फोटो: ऐशलिन मैथ्यू 

किसान आंदोलन में पहुंचे पंजाबी गायक ऐम्मी विर्क, भाषण के साथ अपने गानों से भी भरा जोश

अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा बोले- बड़ी निराशाजनक बात है कि इतने दिनों के बाद भी ये मसला हल नहीं हो पाया

दिल्ली: बरारी के निरंकारी समागम मैदान में इकट्ठा हुए किसानों ने सरकारी सुविधाओं के इस्तेमाल से किया इनकार

हम सभी किसानों के साथ, जब तक कानून वापिस नहीं हो जाते तब तक किसान न हटेगा न डरेगा: राहुल गांधी

किसानों के मुद्दे पर कंज़्यूमर कमीशन के सदस्य बलदेव सिंह भुल्लर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, सारे अवार्ड भी लौटाने का ऐलान किया

इतनी ठंड में भी किसान शांति से कर रहे प्रदर्शन, इस मुद्दे को हल करना सरकार का कर्तव्य: शरद पवार

विपक्षी दलों से चर्चा किए बगैर ही जल्दी में पाक किया गया बिल, इस पर गहराई से नहीं हुई बहस: शरद पवार

बीजेपी के जितने मंत्री है उनका घेराव किया जाएगा और उनको पूरी तरीके से बहिष्कार करेंगे: सिंघु बॉर्डर पर किसान नेता

हमने अलोकतांत्रिक तरीके से पारित कृषि कानूनों और बिजली संशोधन बिल के बारे में राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है : सीताराम येचुरी, सीपीआई-एम

हमने राष्ट्रपति को बताया है कि इन किसान विरोधी कानूनों को वापस बहुत जरूरी है: राहुल गांधी

किसान नेताओं का ऐलान- रिलायंस जियो के सभी प्रोडक्ट का बहिष्कार करेंगे

दिल्ली: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गृह मंत्री मंत्री अमित शाह से मिलने पंहुचे

12 तारीख को एक दिन के लिए पूरे देश के टोल प्लाज़ा फ्री कर दिए जाएंगे: किसान नेता

पूरे देश में रोज होगा प्रदर्शन, कई राज्यों में होंगे धरने: किसान नेता

12 दिसंबर को दिल्ली-जयपुर और दिल्ली आगरा हाईवे जाम करेंगे किसान

सरकार के प्रस्ताव को किसानों ने ठुकराया, दिल्ली के सभी रास्तों को ब्लॉक करने का किया ऐलान

कृषि कानून पर केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को किसानों ने ठुकरा दिया है। प्रस्ताव पर किसानों ने करीब दो घंटे तक चर्चा की। इसके बाद प्रस्ताव को ठुकराने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही किसानों ने दिल्ली को जोड़ने वाली सभी सड़कों को ब्लॉक करने का ऐलान किया है। किसानों ने कहा कि सरकार के प्रस्ताव में कुछ भी नया नहीं है।

किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकराते हुए ये बातें कहीं:

  • किसानों का आंदोलन जारी रहेगा
  • सरकार के प्रस्ताव में कुछ भी नया नहीं है
  • सरकार ने प्रस्ताव में वहीं बातें कही हैं, जो उसने 7 दिन पहले कहा था
  • दिल्ली को जोड़ने वाली सभी सड़कों को किसान ब्लॉक करेंगे
  • जियो के प्रोडक्ट का बायकॉट किया जाएगा
  • किसान 14 दिसंबर को दिल्ली मार्च करेंगे
  • अब सरकार के साथ कोई बैठक नहीं करेंगे
  • वार्ता फेल होने के लिए सरकार जिम्मेदार है

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

किसान थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार के प्रस्ताव स्पष्ट करेंगे अपना रुख

सरकार के प्रस्ताव पर करीब डेढ़ घंटे से किसानों की बैठक चल रही है। कुछ ही देर में यह बैठक खत्म होने वाली है। बताया जा रहा है कि किसान इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें सरकार के प्रस्ताव पर अपना रुख स्पष्ट करेंगे।

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

सरकार और किसानों के बीच वार्ता पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- अभी कार्य प्रगति पर है

अगर प्रस्ताव में केवल संशोधनों की बात की जाती है तो हम इसे खारिज कर देंगे: कंवलप्रीत सिंह पन्नू

पंजाब के सिंहू सीमा पर किसान संघर्ष समिति के कंवलप्रीत सिंह पन्नू ने कहा, “सभी तीन कृषि कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए। यह हमारी मांग है। अगर प्रस्ताव में केवल संशोधनों की बात की जाती है तो हम इसे खारिज कर देंगे।”

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा जारी, आगे क्या होगी रणनीति, बैठक के बाद किसान करेंगे ऐलान!

कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार से प्रस्ताव मिलने के बाद किसान सिंघु बॉर्डर पर बैठक कर रहे हैं। बैठक में सरकार के प्रस्ताव को पढ़ा गया। अब प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। किसानों का आगे क्या रुख होगा। इस बैठक के बाद किसान ऐलान करेंगे।

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

सरकार से लिखित प्रस्ताव मिलने के बाद किसानों की बैठक शुरू

केंद्र सरकार का प्रस्ताव मिलने के बाद किसानों की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक सिंघु बॉर्डर पर हो रही है। बैठक में 40 किसान संगठन शामिल हैं, जो अब तक सरकार के साथ बातचीत करते आए हैं।

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

हमें सरकार का प्रस्ताव मिला, इस पर चर्चा की जाएगी: ऑल इंडिया किसान संगठन

ऑल इंडिया किसान संगठन के राजा राम सिंह ने कहा कि उन्हें सरकार का प्रस्ताव मिला है। सरकार ने एमएसपी जारी रखने, एएमपीसी को मजबूत करने, प्राइवेट कंपनियों के रजिस्ट्रेशन की बात कही है। उन्होंने कह कि सरकार के प्रस्ताव पर अब बैठक की जाएगी।

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

राघव चड्ढा ने पूछा- बीजेपी कृषि कानूनों से कौन सा रहस्यमयी फायदा हो रहा?

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा, “आज देश का किसान केंद्र सरकार से मांग कर रहा है कि इस कानून को वापस लो। बीजेपी को ऐसा कौन सा रहस्यमयी फायदा इन तीन कृषि कानूनों से होने जा रहा है, जिसके बारे में एक भी किसान नहीं समझ पा रहा, लेकिन पूरी बीजेपी समझ रही है। बीजेपी को इसे अहंकार की लड़ाई नहीं बनाना चाहिए।”

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

गाजीपुर बॉर्डर पर युवा कांग्रेस की ओर से किसानों के लिए चलाया जा रहा है लंगर

सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के 32 किसान संगठन कर रहे हैं बैठक

सिंघु बॉर्डर पर किसान संगठनों की एक बैठक हो रही है। पंजाब के 32 किसान संगठन यह बैठक कर रहे है। इसके बाद आठ अन्य संगठन भी आएंगे, जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन की बैठक होगी। वहीं, किसान नेता जगजीत सिंह दलेवाल ने बताया कि अभी हमारे पास सरकार का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जैसे प्रस्ताव मिलेगा किसान नेता चर्चा करेंगे।

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

किसान नेता राकेश टिकैत बोले, जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होगा, तब तक किसान नहीं जाएंगे वापस

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, “किसान वापस नहीं जाएगा, अब किसान के मान-सम्मान का सवाल है। सरकार कानून वापस नहीं लेगी तो यह तानाशाही होगी। अगर सरकार हठधर्मी पर है तो किसान की भी हठ है। यह पूरे देश के किसानों का सवाल है।”

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

सरकार ने किसानों को भेजा प्रस्ताव, इस पर चर्चा करेंगे किसान नेता

कृषि कानून रद्द किए जाने की मांग पर अड़े किसानों को सरकार ने अपना लिखित प्रस्ताव भेजा दिया है। इसमें मौजूदा कानूनों में संशोधन शामिल हैं। साथ ही किसानों की मांग को शामिल किए जाने की बात कही गई है।

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ने कृषि कानून के मसले पर पीएम को चिट्ठी लिखी

संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक अक्षय कुमार ने कृषि कानून के मसले पर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। वहीं, दूसरी ओर आज किसान नेताओं की सिंघु बॉर्डर पर एक बैठक होनी है। इस बैठक में किसान 40 किसान नेता शामिल होंगे जो सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

मोदी जी को अपनी हठ छोड़नी चाहिए: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “मोदी जी को अपनी हठ छोड़नी चाहिए। किसानों के विषय पर इस प्रकार से हठ करना किसी के लिए उचित नहीं है, न ही देश के लिए और न ही उनके लिए उचित है। मैं कहूंगा कि वो तत्काल इस 3 कानूनों को वापस लें और संयुक्त संसदीय समिति बनाए जो किसानों से बातचीत कर इसका हल निकाले।”

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

गृह मंत्री अमित शाह ने संशोधनों के बारे में कल किसान संघों से बात की: केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश “गृह मंत्री अमित शाह ने संशोधनों के बारे में कल किसान संघों से बात की। सरकार आज किसान यूनियनों को एक लिखित प्रस्ताव देगी और वे इस पर विचार करेंगे। देश और किसानों के हित में जो कुछ भी होगा, सब पर विचार किया जा रहा है।”

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू

सरकार की ओर से किसानों को आज कृषि कानून पर लिखित प्रस्ताव दिया जाना है। इस बीच केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है।

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

अगर प्रस्ताव से कुछ सकारात्मक निकला तो कल सरकार से बैठक हो सकती है: हनन मुल्ला

अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हनन मुल्ला ने कहा, “कल बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। सरकार आज सुबह 11 बजे तक लिखकर भेजेगी (प्रस्ताव), 12 बजे सिंघु बॉर्डर पर हमारी बैठक है। सरकार ने 10 दिसंबर को बैठक के लिए बोला है, अगर प्रस्ताव के बाद कुछ सकारात्मक निकल कर आता है तो कल बैठक हो सकती है।”

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

पंजाब: आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को अकाली दल फ्री में डीजल मुहैया करा रहा

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता आज केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले किसानों को दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर फ्री में डीजल मुहैया करा रहे हैं।

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

सरकार से प्रस्ताव मिलने के बाद हम एक बैठक करेंगे: किसान नेता राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, “प्रस्ताव पर चर्चा होगी, बैठक (छठे दौर की वार्ता) रद्द हो गई है। पहली बार सरकार का दस्तावेज सामने आएगा, आगे के आंदोलन की रूपरेखा प्रस्ताव के बाद तय होगी।”

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

सरकार इस समय हड़बड़ाहट में है: सुखविंदर सिंह सभरा

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा, “सरकार इस समय हड़बड़ाहट में है, कल शाम बुलाई गई बैठक बेफायदा थी। प्रस्ताव भेजना था तो 6 या 7 दिसंबर को भेजते। अगर प्रस्ताव में संशोधन की बात आती है तो उससे बात नहीं बनेगी।”

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

किसानों को सुबह 11 बजे तक मिल सकता है सरकार से लिखित प्रस्ताव

किसानों को सुबह 11 बजे तक सरकार की ओर से लिखित प्रस्ताव मिल सकता है। प्रस्ताव मिलने के बाद सिंघु बॉर्डर पर किसान एक बैठक करेंगे। इसी बैठक में किसान आगे की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

टिकरी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “यह कानून रद्द करने होंगे। यह किसानों के खिलाफ हैं।”

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

मंगलवार को किसानों की गृह मंत्री के साथ हुई बैठक, सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने को तैयार नहीं

भारत बंद की मियाद खत्म होने के बाद मंगलवार को अचानक गृह मंत्री अमित शाह और किसान नेताओं की बैठक की बात सामने आई थी। देर रात तक चली इस बैठक में करीब 13 किसान नेता शामिल हुए। इस बैठक में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। किसान नेताओं ने माना कि सरकार कानून वापस लेने के मूड में नहीं है, हालांकि बुधवार को किसानों को एक लिखित प्रस्ताव मिलेगा। साथ ही आज होने वाली सरकार के साथ बैठक रद्द कर दी गई। अब दोपहर को सिंघु बॉर्डर पर होने वाली बैठक में किसान आगे की रणनीति तय करेंगे।

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

कृषि कानून पर सरकार आज देगी प्रस्ताव, चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे किसान

किसानों को आज सरकार की ओर से लिखित प्रस्ताव मिलेगा। यह प्रस्ताव मिलने के बाद किसान आगे की रणनीति तय करेंगे। सरकार से प्रस्ताव मिलने के बाद सिंघु बॉर्डर पर किसानों की एक बैठक होगी। बैठक प्रस्ताव पर चर्चा होगी और आगे रणनीति तय की जाएगी।

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 09 Dec 2020, 8:35 AM IST