हालात

मोदी सरकार के खिलाफ किसानों ने फिर भरी हुंकार, अपनी मांगों को लेकर डीएनडी से आज जंतर-मंतर करेंगे कूच

किसान एक बार फिर दिल्‍ली के दरवाजे पर दस्‍तक देने को तैयार बैठे हैं। जमीन अधिग्रहण की जांच के समर्थन में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी दिल्ली कूच करने निकले किसानों का काफिला जाम का सबब बन गया है। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में पीएम मोदी का आवास घेरने की धमकी दे रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

मोदी सरकार के कार्यकाल की आखिरी बजट में भले किसानों को 6000 रुपये देने का ऐलान कर दिया हो, लेकिन सरकार के नीतियों के खिलाफ किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसान अपनी जमीन अधिग्रहण में उचित मुआवजा को लेकर आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इतना ही नहीं किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में पीएम मोदी का आवास घेरने की धमकी भी दे रहे हैं। किसानों के दिल्ली पड़ाव की खबर ने शुक्रवार को भी दिनभर पुलिस को परेशान रखा था और आज भी वही हाल है। शनिवार को भी किसान डीएनडी पर बने टोल गेट से पहले ही डटे हुए हैं। जिसे देखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम भी किए हैं।

इससे पहले मोदी सरकार के खिलाफ सैकड़ों किसानों का हुजूम शुक्रवार शाम को जब नोएडा से होकर गुजरा तो कई घंटों के लिए नोएडा थम सा गया। हालात यह हो गई कि दिल्ली जाने वाले डीएनडी फ्लाईओवर को बंद करना पड़ा। जिसकी वजह से कई घंटों तक लोगों को भारी जाम का सामना भी करना पड़ा। दिल्ली पुलिस के अडिशनल पीआरओ अनिल मित्तल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अपनी तरफ से किसानों को समझाने की हरसंभव कोशिश की और उनके लिए बसों का इंतजाम करके उन्हें रामलीला मैदान ले जाने का अनुरोध भी किया था, लेकिन किसान ट्रैक्टर से जाने की अपनी जिद पर अड़े हुए हैं, जबकि दिल्ली में ट्रैक्टर का सवारी गाड़ी के रूप में इस्तेमाल करने पर पाबंदी है।

बता दें कि टप्पल के गांव जिकरपुर में किसान नए भूमि अधिग्रहण बिल के अनुसार भूमि अधिग्रहण करने की मांग को लेकर 50 दिन से धरना दे रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान बीएसपी सरकार में जिकरपुर में ही किसान और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ था। जिसमें तीन किसान और एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई थी। किसानों की मांग है कि साल 2008 से लेकर 2012 तक गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा और मथुरा क्षेत्र में हुए भूमि अधिग्रहण मामले की जांच सीबीआइ से कराई जाए। वही किसान नेताओं ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो प्रदर्शन को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा