हालात

किसानों का प्रदर्शन: हरियाणा के इन इलाकों में 15 फरवरी तक इंटरनेट बंद, बल्क SMS पर भी लगी रोक

हरियाणा राज्य के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क SMS और सभी डोंगल सेवाएं आदि 15 फरवरी तक निलंबित रहेंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा और हरियाणा के जींद जिले में किसानों की पुलिस के साथ झड़प के बाद दिल्ली में टिकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इस बीच हरियाणा राज्य के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क SMS और सभी डोंगल सेवाएं आदि 15 फरवरी तक निलंबित रहेंगी।

Published: undefined

कई बॉर्डर सील, बढ़ाई गई सुरक्षा

किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। यूपी-हरियाणा से किसानों के दिल्ली आने से रोकने के लिए सभी सीमाओं पर अभेद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। दिल्ली के टिकरी बॉर्डर और सिंधु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी गई है। गाड़ियों की आवाजाही रोकने के लिए दोनों ओर से सड़क को सीमेंट के बेरिकेट लगाकर चुनवा दिया गया है।

टिकरी बॉर्डर पर रास्ता बंद किए जानें के बाद सबसे जायदा असर लोगों पर पड़ा है। जो काम े सिलसिले में दिल्ली के टिकरी, नागलोई इलाकों में जाते हैं। उन्हें अब 5 से 6 किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ रहा है। सड़क बंद होने की वजह से इन मजदूरों की परेशानी काफी बढ़ गई है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा