हालात

Farmers Protest LIVE: किसानों के समर्थन में 11 विपक्षी दल, भारत बंद के समर्थन का ऐलान

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, PAGD, NCP, CPI, CPM, CPI (ML), RSP, RJD, DMK,और AIFB ने बयान जारी कर किसानों की मांग पूरी करने और कृषि कानून 2020 में संशोधन की मांग की है। बयान में कहा गया है कि हम किसानों के साथ खड़े हैं, किसान संगठनों के मौजूदा संघर्ष और उनके भारत बंद के ऐलान का हम समर्थन करते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मक्कल नीडि माईम के सदस्यों के एक समूह ने आज सिंघू सीमा पर किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया

कांग्रेस MP अधीर रंजन चौधरी ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की 

किसान आंदोलन: भारत बंद का कांग्रेस भी करेगी समर्थन, सुरजेवाला बोले- पार्टी किसानों के साथ

भोपाल में किसानों ने घुटनों के बल चलकर किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे देशव्यापी प्रदर्शन के समर्थन में रविवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी किसान सड़कांे पर उतरे और उन्होंने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन से रोकने पर अनोखी तरह से घुटनों के बल चलकर अपना विरोध दर्ज कराया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि किसानों के समर्थन में रविवार से भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। किसान प्रदर्शन करने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पहुंचे, जब उन्हें प्रशासन के लिए जगह नहीं दी तो किसानों ने घुटनों के बल बोर्ड ऑफिस से शाहजहानी पार्क की ओर रुख किया।

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

काले क़ानून वापिस ले पीएम अन्यथा RLP पार्टी NDA में रहेगी या नहीं इस पर हम 8 तारीख के बाद फैसला करेंगे : हनुमान बेनीवाल

दिल्ली: प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए उत्तराखंड के किसान गाजीपुर सीमा पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान लेकर पहुंचे

किसान आंदोलन: 11 राजनीतिक दलों ने समर्थन में जारी किया बयान

भारत बंद: किसानों का एलान- एम्बुलेंस और शादियों के लिए रास्ता खुला रहेगा, शांतिपूर्ण रहेगा प्रदर्शन

योगेंद्र यादव ने सभी से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की, कहा- किसान आंदोलन को बदनाम न करें किसान नेता बोले- आंदोलन तेज करना मजबूरी बन गया है, 3 कानून बदलने के लिए सरकार राजी नहीं

इतने सालों से मोदी की मन की बात सुन रहे हैं अब ये किसानों के मन की बात सुनें: किसान नेता

भारतीय किसान यूनियन के जनरल सेक्रेटरी जगमोहन सिंह ने कहा कि उन्होंने बातचीत के लिए समय मांगा है पर पता नहीं किससे बात करेंगे ऑफिसर्स से कॉर्पोरेट घरानों से या नागपुर RSS से। इतने सालों से मोदी की मन की बात सुन रहे हैं अब ये किसानों के मन की बात सुनें।

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, एमओएस कैलाश चौधरी, परषोतम रुपाला के साथ करेंगे बैठक

NCP प्रमुख शरद पवार किसानों के मुद्दे पर 9 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से करेंगे मुलाकात

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने किया भारत बंद का समर्थन, बोले- किसानों के साथ है हर कांग्रेस

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 दिसंबर को देशभर के किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “कांग्रेस पार्टी 8 दिसंबर को किसानों के पक्ष में भारत बंद का समर्थन करती है। जैसा कि हम जानते हैं कि राहुल जी अपने हस्ताक्षर अभियान, किसान और ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसानों की आवाज उठाते रहे हैं। वह देश के किसानों के कट्टर समर्थक रहे हैं और देश के हर कोने में किसानों के इस मुद्दे को लेकर हर कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है।”

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

दिल्ली: किसानों के प्रदर्शन की वजह से चिल्ला बॉर्डर बंद

झारखंड: किसानों के समर्थन में कांग्रेस, आरजेडी का रांची में प्रदर्शन

गाजीपुर-गाजियाबाद (दिल्ली-यूपी) बॉर्डर पर गाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक जाम लगा

बॉक्सर विजेंदर सिंह बोले- केंद्र वापस ले नया कृषि कानून, नहीं तो लौटा दूंगा राजीव गांधी खेल रत्न ’पुरस्कार

8 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद का आम आदमी पार्टी समर्थन करती है- अरविंद केजरीवाल

हम अपने किसान भाइयों का समर्थन कर रहे हैं, वे हमारे व्यवसाय की जड़ें हैं: परमीत सिंह गोल्डी, अध्यक्ष, दि्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

किसानों के समर्थन में भारतीय पर्यटक ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन और दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 8 दिसंबर को हड़ताल पर

नोएडा से दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के सदस्य

किसान सर्दी में दिल्ली के पास बैठे हैं, उनका सुननेवाला कोई नहीं है: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जो हमारा पेट भरता है, जो हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है उसके साथ इतना बड़ा खिलवाड़ हो रहा है। किसान हजारों-लाखों की संख्या में दिल्ली के पास कड़ाके की सर्दी में बैठे हैं और कोई सुननेवाला नहीं है।”

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

नोएडा: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने राष्ट्रीय दलित प्रेरणा मंच से दिल्ली तक मार्च शुरू किया

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के सदस्यों ने केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के समर्थन में नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा मंच से दिल्ली तक मार्च शुरू किया है। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

गांधीनगर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ सांकेतिक उपवास रखा

नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

उत्तर प्रदेश में नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

किसानों के मुद्दे पर NCP अध्यक्ष शरद पवार की मोदी सरकार को चेतावनी

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सरकार ने किसानों की मांगों पर विचार नहीं किया तो यह आंदोलन सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा पूरे देश में फैलेगा। पवार ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर परिपक्वता दिखानी चाहिए।

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

आम आदमी पार्टी ने किसानों के भारत बंद के आह्वान का किया समर्थन

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा, “8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भारत बंद का समर्थन करने का आह्वान किया है।”

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

सिंघु बॉर्डर पहुंचे बॉक्सर विजेंदर सिंह, कहा- काले कानून वापस नहीं हुए तो लौटा दूंगा राजीव गांधी खेल रत्न

किसान आंदोलन का आज 11वां दिन है। किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसानों का समर्थन करने के लिए बॉक्सर विजेंदर सिंह सिंघु बॉर्डर पहुंचे हैं। उन्होंने यहां पर कहा कि अगर सरकार काले कानूनों को वापस नहीं लेती है, तो मैं अपना राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार लौटा दूंगा, जोक देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है।

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

TRS किसानों की मांगों के समर्थन में 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया

तेलंगाना राष्ट्र समिति ने भी किसानों की मांगों के समर्थन में 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है।

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

कृषि कानून के खिलाफ किसानों के भारत बंद के आह्वान को कांग्रेस ने समर्थन देने का किया ऐलान

कृषि कानून के खिलाफ किसानों के भारत बंद के आह्वान को कांग्रेस ने समर्थन देने का ऐलान किया है। 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है।

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

केंद्रीय कृषि राज्‍य मंत्री बोले- धरना देने वाले असली किसान नहीं, वो तो अपने खेतों में हैं

किसान संगठनों से कई दौर की वार्ता फेले होने के बाद केंद्रीय कृषि राज्‍य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है कि सरकार लिखित में दे सकती है कि न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बरकरार रखा जाएगा। चौधरी ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में किसान आंदोलन को डिसक्रेडिट करते हुए कहा कि उन्‍हें नहीं लगता कि यह असली किसान हैं। चौधरी ने कहा, “मैं नहीं मानता कि असली किसान, जो कि अपने खेतों में काम कर रहे हैं, वह इस बारे में चिंतित हैं।”

उन्‍होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोग आग में घी डालने की कोशिश कर रहे हैं और देश के किसान नए कानूनों के समर्थन में हैं।

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने की बैठक

सिंघु बार्डर पर किसान आंदोलन को समर्थन देने निहंग सिख भी पहुंचे

सिंघु बॉर्डर पर जारी किसानों के आंदोल में हर दिन नए किसान जुड़ रहे हैं। यहां पर निहंग सिख भी बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं। ऐसे में सुरक्षा बलों की तैनाती में भी इजाफा किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर स्क्वाड, स्पेशल सेल के सीनियर अफसर भी अब ड्यूटी में तैनात किए गए हैं।

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

किसान संयुक्त मोर्चा ने कहा- घबराहट में है सरकार, किसानों के मुद्दे मानने के बावजूद लटका रही

किसान संयुक्त मोर्चा के प्रधान रामपाल सिंह ने कहा, “केंद्र की सरकार घबराहट में है, वो किसानों के मुद्दे मान चुकी है और जानबूझकर लटका रही है। सरकार सोचती है कि शायद बूढे-बच्चे घबरा कर घर चले जाएंगे। इन्होंने हमार इतिहास नहीं पढ़ा है। हमारे पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।”

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी, जल्द आगे की रणनीति किसान करेंगे तैयार

किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है

किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के रवैये को देखते हुए 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। इस पर कृषि मंत्री ने कहा, “मैं इसपर किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं, भारत सरकार कई दौर की चर्चा कर चुकी है। आगे भी करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल बातचीत पूरी नहीं हो पाई। इसलिए 9 तारीख को फिर से मीटिंग बुलवाई गई है।”

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

किसानों और सरकार के बीच शनिवार को 4 घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रही थी

किसानों और सरकार के बीच शनिवार को पांचवें दौर की वार्ता 4 घंटे तक चली थी। किसानों ने मौन विरोध करके अपनी नाराजगी दिखाई। उन्होंने मीटिंग में सिर्फ केंद्र सरकार से पूछा कि क्या वो कृषि कानून रद्द करेंगे? हां या न?

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

जब तक कानून वापस नहीं होते, तब तक हम नहीं जाएंगे: किसान

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में डटे हुए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "जब तक कानून वापस नहीं होते, तब तक हम नहीं जाएंगे।”

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

9 दिसंबर की बैठक के बाद नई रणनीति बनेगी: पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा, “पूरे देश का किसान एक साथ है और देश के किसानों ने आपस में तालमेल कर लिया है। 13 राज्यों से समर्थन आ चुका है। सरकार को जल्दी इसका हल निकालना चाहिए। अगर जल्दी हल नहीं निकलता तो 9 दिसंबर की बैठक के बाद नई रणनीति बनेगी।”

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

सिंघु बॉर्डर पर डटे किसान, आंदोल जारी

सरकार से 5वें दौर की वार्ता फेल होने के बाद दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान, आंदोलन जारी

सरकार से पांचवें दौर की वार्ता विफल होने के बाद दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं। किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। उधर, देश के अलग-अलग हिस्सों लगातार किसान दिल्ली बॉर्डर का रुख कर रहे हैं। किसानों का आंदोलन और तेज होता जा रहा है।

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान अभी भी डटे हुए हैं। केंद्र सरकार अब 9 दिसंबर को किसानों के साथ बैठक करेगी।

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 06 Dec 2020, 8:36 AM IST