
केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन ने गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग -24 को गाजीपुर बॉर्डर पर बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले लोग अप्सरा, भोपरा बॉर्डर या डीएनडी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Published: undefined
वहीं दिल्ली के अन्य बॉर्डर पर भी पाबंदियां जारी हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक दिल्ली के टिकरी, झरोडा बॉर्डर को ट्रैफिक के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जबकि बडुसराय बॉर्डर सिर्फ कार जैसे हल्के वाहनों और दोपहिया वाहनों के लिए खोला गया है। वहीं झटिकारा बॉर्डर सिर्फ दो पहिया वाहनों के लिए खुला है।
Published: undefined
इसके अलावा सिंघु, लामपुर, औचांदी, सफियाबाद, पियाऊ मनियारी और सबोली बॉर्डर पूरी तरह बंद हैं। साथ ही एनएच 44 भी दोनों तरफ से बंद है।
इस बीच किसानों आंदोलन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा-दिल्ली और गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। किसान आंदोलन देखते हुए एनसीआर में आने वाले तीन जिलों में अतिरिक्त पीएसी भेजी गई है। डीजीपी मुख्यालय पूरे हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है। पश्चिमी यूपी के जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
Published: undefined
डीजीपी मुख्यालय के से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा और गाजियाबाद में पीएसी की दो-दो अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती की गई है। इसी तरह मथुरा में भी पीएसी की एक अतिरिक्त कंपनी भेजी गई है। पश्चिम यूपी के अन्य जिलों में भी एहतियाती तौर पर पीएसी पहले से तैनात है। जिलों की पुलिस भी अलर्ट है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined