हालात

किसानों ने खारिज किया सरकार का प्रस्ताव, कहा- नया कुछ नहीं, आंदोलन होगा तेज, जियो के बहिष्कार का भी ऐलान

कृषि कानून पर केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को किसानों ने ठुकरा दिया है। प्रस्ताव पर किसानों ने करीब दो घंटे तक चर्चा की। इसके साथ ही किसानों ने दिल्ली को जोड़ने वाली सभी सड़कों को ब्लॉक करने का ऐलान किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों का आंदोलन और तेज होता दिख रहा है। देश के अन्नदाता केंद्र में बैठी मोदी सरकार से आर पार की लड़ाई के लिए तैयार बैठी है। कई दौर की बैठक बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने सरकार का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया है।

सरकार द्वारा लिखित में किसानों को दिए गए प्रस्ताव पर किसानों ने बैठक की। बैठक में इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया। प्रस्ताव पर किसानों ने करीब दो घंटे तक चर्चा की। इसके बाद प्रस्ताव को ठुकराने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही किसानों ने दिल्ली को जोड़ने वाली सभी सड़कों को ब्लॉक करने का ऐलान किया है। किसानों ने कहा कि सरकार के प्रस्ताव में कुछ भी नया नहीं है।

इतना ही नहीं किसानों ने इस प्रस्ताव को ठुकराने के बाद दिल्ली को जोड़ने वाली सभी सड़कों को ब्लॉक करेंगे का भी ऐलान किया साथ ही कहा कि अब जियो प्रोडक्ट का भी बहिष्कार किया जाएगा। किसानों ने कहा कि इस बातचीज के विफल रहने का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ केंद्र में बैठी मोदी सरकार है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग

  • ,
  • आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की जमानत पर सवाल, जयराम बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा में PM मोदी विफल

  • ,
  • CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का किया ऐलान, रखीं हैं ये 3 मांगें, कहा- अगर...

  • ,
  • 'तथ्य हैं, सबूत हैं', निर्वाचन आयोग विवाद पर प्रियंका गांधी बोलीं- BJP का कांग्रेस पर हमला ‘पुरानी और कमजोर कहानी’

  • ,
  • 'सम्राट ने जमुई पीड़िता की पहचान उजागर कर किया पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन', तेजस्वी बोले- इस जुर्म के लिए CM को मिले कड़ी सजा