हालात

आंदोलन के 383 दिन बाद ‘फतेह मार्च’ के साथ किसानों की घर वापसी, गाजीपुर बॉर्डर पर आखिरी जत्थे पर फूलों की बारिश

तीनों कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बार्डर पर एक साल से अधिक आंदोलन चलाने के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आखिरी जत्थे के साथ घर लौट रहे हैं।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

तीनों कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बार्डर पर एक साल से अधिक समय तक आंदोलन चलाने के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आखिरी जत्थे के साथ घर लौट रहे हैं।

राकेश टिकैत पर फूलों की बारिश की गई। राकेश टिकैत पूरे गाजे-बाजे के साथ गाजीपुर बार्डर से अपने घर के लिए रवाना हो रहे हैं। आपको बता दें, घर वापसी के तहत राकेश टिकैत के जुलूस का जगह-जगह स्वागत होगा।

फोटो: विपिन

किसान नेता राकेश टिकैत ने लौटने से पहले आंदोलन के दौरान लंगर लगाने वाली संस्थाओं और स्थानीय लोगों का शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन अभी ख़त्म नहीं हुआ है, इसे सिर्फ स्थगित किया गया है। राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन के दौरान हमारा साथ देने वाले हर किसी का दिल से शुक्रिया।

आपको बता दें, किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर सहित सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि केंद्र द्वारा इन कानूनों को वापस लिए जाने के बाद किसान संगठनों ने भी अपना आंदोलन भी खत्म करने का ऐलान किया और लगभग सारे किसान अपने घरों को लौट गए। सिंघू बॉर्डर पर लगे लगभग सारे बैरिकेड्स मंगलवार को हटा दिए गए थे, वहीं टिकरी बॉर्डर (रोहतक रोड) पर भी सड़क को साफ कर इसे वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। लेकिन गाजीपुर बॉडर पर अब भी कुछ किसान एकत्र थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जयराम रमेश ने सभापति को भेजा प्रमाण, देवरस ने इंदिरा को पत्र लिख संघ से प्रतिबंध हटाने का किया था आग्रह

  • ,
  • यूथ कांग्रेस ने संसद मार्च से पहले पत्थरों से भरा ट्रक खड़ा करने को बताया साजिश, पुलिस की मंशा पर उठाए सवाल

  • ,
  • खेल: राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, प्रीति-अंकुश स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेकाबू, चार जिलों में कर्फ्यू, पीएम बालेन शाह के खिलाफ लोगों में गुस्सा

  • ,
  • सिनेजीवन: 2015 में मेडिकल एंट्रेंस पेपर लीक होने से टूट गई थीं मानुषी छिल्लर और जाह्नवी संग रीयूनियन पर भावुक हुए ईशान