हालात

किसानों ने मुंबई जा रही कंगना रनौत को रोपड़ में रोका, विरोध में लगाए नारे, माफी मांगने पर हुईं रवाना

आखिरकार करीब दो घंटे तक भारी हंगामे के बाद पुलिसकर्मी एक महिला प्रदर्शनकारी को कंगना की गाड़ी के पास लेकर गए। कंगना ने उस महिला प्रदर्शनकारी से माफी मांगी, जिसके बाद किसानों ने उनके काफिले को आगे जाने दिया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन समेत विभिन्न मुद्दों पर अपने बयानों से विवाद खड़ा करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत को शुक्रवार को पंजाब में किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मनाली से मुंबई जाते समय पंजाब के रोपड़ के पास कंगना रनौत के काफिले को किसानों ने घेर लिया। इस दौरान किसानों ने कंगना से उनके बयानों के लिए माफी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल को बुला लिया गया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आखिरकार करीब दो घंटे तक भारी हंगामे के बाद पुलिसकर्मी एक महिला प्रदर्शनकारी को कंगना की गाड़ी के पास लेकर गए। कंगना ने उस महिला प्रदर्शनकारी से माफी मांगी, जिसके बाद किसानों ने उनके काफिले को आगे जाने दिया।

किसानों के इस विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं और वे भी कंगना के खिलाफ नारे लगाती रहीं। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि कंगना रनौत ने कई बार किसानों, किसान आंदोलन और यहां तक महिला किसानों के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और गलत बयान दिया है। ऐसे में जब तक वे माफी नहीं मांगेंगी, उनके काफिलो को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। आखिरकार कंगना को किसानों से माफी मांगनी पड़ी।

गौरतलब है कि विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के बारे में कंगना रनौत कई विवादित बयान दे चुकी हैं। किसान आंदोलन की शुरुआत में कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बुजुर्ग महिला की फोटो शेयर कर लिखा था कि ऐसे लोग कुछ रुपये लेकर आंदोलन में पहुंच जाते हैं। इसके बाद एक बाग कंगना ने आंदोलकारी किसानों को खालिस्तानी आतंकवादी भी कहा था। कंगना की ऐसी टिप्पणियों के बाद से किसानों और पंजाब में उनके खिलाफ काफी आक्रोश है। उनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज करवाए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत