
कृषि कानूनों के विरोध में देश के कई हिस्से में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनाकारी किसनों के समर्थन में कई युवक बाइक रैली तो कई युवक अपने अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच पंजाब के होशियारपुर में एक बीजेपी नेता के घर के गेट पर कुछ युवकों ने शुक्रवार को गाय के गोबर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से गोबर बिखेर दिया। ये लोग कथित तौर पर केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे।
Published: 02 Jan 2021, 10:05 AM IST
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लोगों से विरोध के नाम पर कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है। अमरिंदर सिंह ने संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि कई महीनों के बाद पंजाब में और साथ ही राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर किसी भी हिंसा या अराजकता नहीं हुई है और प्रदर्शनकारियों को संयम बरतना चाहिए।
Published: 02 Jan 2021, 10:05 AM IST
खबरों के मुताबिक, कृषि कानूनों का विरोध कर रहे एक ग्रुप ने होशियारपुर में पूर्व राज्य मंत्री और बीजेपी नेता तीक्ष्ण सूद के घर के बाहर प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
Published: 02 Jan 2021, 10:05 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Jan 2021, 10:05 AM IST