हालात

भीषण हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस की ट्रक से टक्कर, दो की मौत, 10 घायल, बस में थे 40 यात्री सवार

उत्तर प्रदेश के आगरा से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। यमुना एक्सप्रेसवे के खंडोली टोल प्लाजा के पास आज सुबह चार बजे एक डबल डेकर बस लोहे की छड़ों से भरे ट्रेलर से टकरा गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।

सोशल मीडिया
सोशल मीडिया प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से गुजरने वाले यमुना एक्सप्रेसवे के खंडोली टोल प्लाजा के पास सोमवार तड़के करीब चार बजे एक डबल डेकर बस लोहे की छड़ों से भरे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस चालक एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े ट्रेलर को नहीं देख पाया और पीछे से उसमें टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान ग्वालियर की एक ट्रैवल कंपनी के स्वामित्व वाली एक निजी डबल डेकर बस के चालक के रूप में हुई है। बस दिल्ली से ग्वालियर जा रही थी।

खंडोली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज रमित कुमार ने कहा कि बस में 40 यात्री थे। उनमें से 10 घायल हो गए, जबकि चार की हालत गंभीर है। उन्हें एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मृत ड्राइवरों में से एक की पहचान 40 वर्षीय नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो दुर्घटना के समय बस चला रहा था। पीछे की सीट पर सोते समय जान गंवाने मरने वाले दूसरे ड्राइवर की पहचान 45 वर्षीय राकेश शर्मा के रूप में हुई।

अधिकारी ने कहा, 10 घायलों में से दो को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि आठ अन्य का इलाज चल रहा है। घायल दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के निवासी हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश