हालात

यूपी के पीलीभीत में कार और पिकअप में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, घूमने जा रहा थे नैनीताल

सभी यात्री एक ही परिवार के थे और छुट्टियां मनाने के लिए नैनीताल जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब कार के ड्राइवर अब्दुल्ला को नींद आ गई।

हादसे के बाद की तस्वीर।
हादसे के बाद की तस्वीर। फोटो: सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत-सीतापुर राजमार्ग पर एक कार और पिकअप वैन के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी यात्री एक ही परिवार के थे और छुट्टियां मनाने के लिए नैनीताल जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब कार के ड्राइवर अब्दुल्ला को नींद आ गई। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला, बतूल, मरियम और सायमा के रूप में हुई है।

Published: undefined

हादसे के बाद कार बुरी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। किसी तरह सभी लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक अबदुल्ला, बतूल, मरियम और सायमा की मौत हो चुकी थी। वहीं आबिया और अमीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला लखनऊ के फातिमा अस्पताल में इंजीनियर थे। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को जीवित बचे लोगों और परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • भाईचारा जिंदाबाद! कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिला का अपमान करने वाले BJP नेता को जनता ने धो डाला! वीडियो वायरल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'BJP पर भरोसा नहीं, किसी और राज्य की पुलिस करे जांच', रेप की FIR पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

  • ,
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान के सहयोगी में हिचकिचाहट, ट्रंप कर रहे हमले की तैयारी, चीन और रूस के रुख पर सवाल

  • ,
  • ड्रग माफिया 'मेनचो' की मौत से जल उठा मैक्सिको, हिंसा-आगजनी के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

  • ,
  • मौसम लेगा करवट, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानिए दिल्ली, यूपी-बिहार समेत देशभर का हाल