हालात

राजस्थान के बाड़मेर में स्कूल बस-डंपर में भीषण टक्कर, प्रिंसिपल और छात्र की मौत, कई छात्र घायल, 3 की हालत गंभीर

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि स्कूल के बच्चे और स्टाफ रानीवाड़ा में खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सेहलाऊ क्षेत्र में बस की डंपर से टक्कर हो गई। गागरिया अस्पताल में 9 लोगों को ले जाया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान के बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बाड़मेर के रामसर थाना इलाके के सेहलाऊ गांव में स्कूल बस और डंपर के बीच टक्कर हुआ है। हादसे में प्रिंसिपल और एक छात्र की मौत हो गई और कई छात्र घायल हो गए हैं। बाड़मेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर अंजुम ताहिर समां ने हादसे के बारे में जानकारी दी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि एक स्कूल के बच्चे और स्टाफ रानीवाड़ा में खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सेहलाऊ क्षेत्र में बस की डंपर से टक्कर हो गई। गागरिया अस्पताल में कुल 9 लोगों को ले जाया गया था और सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर के मुताबिक, कुछ बच्चियों को चौहटन अस्पताल ले जाया गया। घटना में स्कूल के प्रिंसिपल और एक बच्ची की मौत हुई है। 3 बच्चियों की स्थिति गंभीर है, उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल की बस की डंपर से भिडंत हुई और उसकी वजह से यह हादसा हुआ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए