हालात

नोएडा में चलती कार में लगी भीषण आग, युवक-युवती झुलसे, फायर विभाग ने बुझाई आग

जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे दिल्ली से आम्रपाली की तरफ जा रही कार में नोएडा के सेक्टर 51 के पास होशियारपुर में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सीएनजी सिलेंडर फटने या चलती कार में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई।

नोएडा में चलती कार में लगी भीषण आग
नोएडा में चलती कार में लगी भीषण आग फोटोः IANS

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार शाम करीब 6 बजे एक चलती कार में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें बैठे एक युवक-युवती बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

नोएडा फायर विभाग की तरफ से दी गई सूचना के मुताबिक शाम करीब 6:00 बजे एक कार जो दिल्ली से आम्रपाली की तरफ जा रही थी, जिसमें नोएडा के सेक्टर 51 के पास होशियारपुर में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। कार में सवार एक युवक और युवती आग में झुलस गए, जिन्हें शिवालिक अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Published: undefined

बाद में फायर बिग्रेड की सहायता से आग को बुझा दिया गया है। शुरूआती जांच में जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सीएनजी सिलेंडर के फटने की वजह से चलती कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। पुलिस और फायर विभाग को स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

Published: undefined

नोएडा पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है की होंडा अमेज गाड़ी में ही आग लगी है और इसमें लगे सीएनजी सिलेंडर की वजह से आग पूरे गाड़ी में फैल गई। कार को रास्ते से हटाया जा रहा है। यातायात सुचारू रूप से संचालित किया गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- गाजा पर चुप्पी समझ से परे, भारत अपने पुराने सहयोगियों से भी हुआ दूर

  • ,
  • चंदा चोरी: चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस, VHP ने भी किया इनकार, अधिकारियों का दावा- दबाव अब भी बरकरार

  • ,
  • अडानी को US कोर्ट से झटका: जज ने न्याय विभाग से केस वापस लेने का कारण बताने को कहा, मामला तुरंत बंद करने से इनकार

  • ,
  • केतन मर्डर केस: 'अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते', पुलिस से सिया के भाई

  • ,
  • सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल, बोलीं- गाजा पर पीएम की चुप्पी निंदनीय और समझ से परे