बिना किसी चर्चा के लोकसभा में वित्त विधेयक पास, विपक्ष ने जताई नाराजगी
लोकसभा में अपने संख्याबल के बूते बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार वित्त विधेयक को पास करा लिया और इस पर किसी तरह की चर्चा नहीं की।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सुमित्रा महाजन लोकसभा में वित्त विधेयक पास होने की घोषणा करतीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
बिना किसी चर्चा के शोरशराबे और हंगामे के बीच लोकसभा में वित्त विधेयक ध्वनिमत से पास हो गया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इसी घोषणा की। विपक्षी पार्टियों ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह देश के प्रजातंत्र के लिए काला दिन है।
Published: 14 Mar 2018, 2:09 PM IST
एआईडीएमके के नेता एम थंबी दुरई ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
Published: 14 Mar 2018, 2:09 PM IST
वित्त विधेयक केन्द्रीय बजट का हिस्सा होता है और आमतौर पर सदन में काफी चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप से संसद की सहमति प्राप्त होती है। लेकिन इस बार लोकसभा में अपने संख्याबल के बूते बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार ने इसे पास करा लिया।
Published: 14 Mar 2018, 2:09 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए