हालात

ग्रेटर नोएडा: गौर सिटी 14 एवेन्यू में लगी भीषण आग, कई फ्लैट्स में पहुंची लपटें, देखें VIDEO

आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक पहुंच गई। आग की इस घटना से सोसाइटी के लोगों में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में बनी गौर सिटी सोसाइटी के 14 एवेन्यू में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक पहुंच गई। आग की इस घटना से सोसाइटी के लोगों में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया।

आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को इस आग लगने की सूचना दी गई। जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक आसपास के रहने वाले लोगों और मेंटेनेंस डिपार्टमेंट ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी की 14 एवेन्यू सोसायटी में आग लग गई। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां पहुंच गई और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

मौके पर पहुंची लोकल पुलिस ने इस बात को सुनिश्चित किया कि किसी को भी आग से खतरा ना हो और प्राथमिक जांच पर पुलिस के मुताबिक यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगना बताया जा रहा है। लेकिन फिर भी पूरी तरह आग पर काबू पाने के बाद फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस इस मामले की जांच करेगी कि आखिर आग लगाने की वजह क्या है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति