
कोलकाता के बीएनआर अस्पताल में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आग सबसे पहले सुबह 6:40 बजे गार्डन रीच इलाके में स्थित अस्पताल के नेत्र विभाग में लगी थी।
अधिकारी ने बताया कि सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। कोई भी घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण जांच के बाद पता चलेगा।
(पीटीआई के इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए