
मुंबई में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने की खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक, इस आगजनी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं कई लोग फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को बचाया गया और इमारत की छत पर ले जाया गया। लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। घटना स्थल पर पुलिस और फ़ायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है।
आग की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि बीते दिनों मुंबई की 29 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई थी। जिसके बाद चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय अंधेरी में लोखंडवाला परिसर में शिवशक्ति भवन की 24वीं मंजिल पर आग लग गई थी। धुएं के कारण दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई थी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए