हालात

मुंबई के खेरवाड़ी थाने में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, एक सिपाही हुआ घायल

बताया जा रहा है कि आग बुझाने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई के बांद्रा इलाके से आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक खेरवाड़ी थाने के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची है। आग बुझाने का काम जारी है।

बताया जा रहा है कि आग बुझाने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आग लगने के कारण और नुकसान की सीमा का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को तगड़ा झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में 31 में से 21 सीटें जीती कांग्रेस

  • ,
  • जंतर-मंतर के डी-नोटिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जवाबी हलफनामा के लिए एक सप्ताह का समय

  • ,
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को मिली सुरक्षा 27 जनवरी तक बढ़ाई, न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी पर लगाई फटकार

  • ,
  • क्या आपके पास भी है वीजा या मास्टरकार्ड? बड़े साइबर हमले में लीक हुआ ग्राहकों का डेटा, जानें आपके खाते पर क्या होगा असर

  • ,
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फरार अभिषेक पंडित के खिलाफ LOC जारी, देश छोड़ने पर लगी रोक