हालात

दिल्ली के गोकुलपुरी में झुग्गियों में आग से कोहराम! 7 लोगों की जलकर मौत

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में कल रात झुग्गियों में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग ने सात शव बरामद कर लिए। दिल्ली फायर सर्विस ने यह जानकारी दी है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाक में बड़ा हादसाहुआ है। इलाके में कल रात झुग्गियों में भीषण आग लग गई है। आग से जलकर सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दौरान 30 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। झुग्गियों में आग लगते ही हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए आस-पास के लोग जुट गए।

Published: 12 Mar 2022, 8:55 AM IST

इस दौरान आग की सूचना पुलिस-प्रशान को भी दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सात शव बरामद किए गए हैं। 7 लोगों की मौत के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।

Published: 12 Mar 2022, 8:55 AM IST

उत्तर पूर्व दिल्ली के एडीसीपी देवाश कुमार पांडे ने कहा, “तकरीबन एक बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल विभाग को खबर दी। तकरीबन 4 बजे आग पर काबू पाया गया। हादसे में 30 झुग्गियां जलकर राख हो चुकी हैं और 7 लोगों की मृत्यु हुई है।”

Published: 12 Mar 2022, 8:55 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 12 Mar 2022, 8:55 AM IST