हालात

बिहार के दरभंगा में शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 बच्चे भी शामिल

इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में परिवार का एक पुरुष, दो महिला और तीन बच्चे हैं। मृतकों में सुनील कुमार, लाली देवी और कंचन देवी सहित तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं।

बिहार के दरभंगा में शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
बिहार के दरभंगा में शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत फोटोः IANS

बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में गुरुवार देर रात शादी की खुशियां मातम में बादल गई। यहां शादी की आतिशबाजी से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में मौजूद एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, दरभंगा के अंटोर गांव में देर रात एक शादी समारोह में आतिशबाजी की जा रही थी। बताया जाता है कि इसी आतिशबाजी की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। इस बीच घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई।

कुछ लोगोंं ने बताया कि घर में बड़ी मात्रा में डीजल भी रखा हुआ था, जिससे आग और भड़क गई और देखते ही देखते विकराल हो गई। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, दो महिला और तीन बच्चे शामिल हैं।

बहेड़ा के थाना प्रभारी चंद्रकांत ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों में सुनील कुमार, लाली देवी और कंचन देवी सहित तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो