हालात

दिल्ली के पश्चिम विहार में आवासीय फ्लैट में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘अग्निशमन विभाग को रात लगभग 10:27 बजे कॉल मिली जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक आवासीय फ्लैट में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना पश्चिमपुरी इलाके में नयी झुग्गी बस्ती में घटी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘अग्निशमन विभाग को रात लगभग 10:27 बजे कॉल मिली जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। भूतल समेत तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल के फ्लैट में लगी आग पर काबू पा लिया गया।’’

Published: undefined

डीएफएस प्रमुख ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों को फ्लैट में एक महिला का जला हुआ शव मिला। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

डीएफएस की टीम ने दो अन्य लोगों को झुलसी हुई हालत में बचा लिया और उन्हें तुरंत आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined