हालात

ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में लगी आग, ICU से 5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

अस्पताल में आग की सूचना पर थाने की पुलिस और अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आईसीयू में भर्ती मरीजों को तुरंत बाहर निकालकर उन्हें बचा लिया। साथ ही अस्पताल की खिड़कियों को भी तोड़ दिया गया ताकि अंदर भरे हुए धुंए को बाहर निकाला जा सके।

ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में लगी आग, ICU से 5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में लगी आग, ICU से 5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया फोटोः IANS

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग अस्पताल के चौथे तल पर लगी थी और तेजी से फैलने लगी। आनन-फानन में अस्पताल स्टाफ ने आईसीयू में एडमिट 5 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग लगने के मामले में किसी को भी जान का नुकसान नहीं हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम करीब 5.19 पर थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत नवीन हॉस्पिटल अल्फा-2 में चौथे तल पर आईसीयू में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट द्वारा आईसीयू से 5 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया और हॉस्पिटल में लगे उपकरणों द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है, कोई जनहानि नहीं हुई है।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

अस्पताल में आग की सूचना पर थाने की पुलिस और अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आईसीयू में भर्ती मरीजों को तुरंत बाहर निकालकर उन्हें बचा लिया। साथ ही अस्पताल की खिड़कियों को भी तोड़ दिया गया ताकि अंदर भरे हुए धुंए को बाहर निकाला जा सके। बाद में आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया और इससे किसी के जान के नुकसान की खबर नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर