
पंजाब के उधमपुर से छत्तीसगढ़ के दुर्ग की ओर जा रही उधमपुर-दुर्ग सुपरफास्ट एक्सेप्रस ट्रेन शुक्रवार को 'द बर्निंग' टेन में बदल गई। अचानक लगी आग में इस गाड़ी के चार कोच बुरी तरह जलकर खाक हो गए। इन कोचों में सवार किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद राहत का काम जारी है।
Published: undefined
मिली जानकारी के अनुसार उधमपुर-दुर्ग सुपफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आज जब मध्य प्रदेश के मुरैना के होतमपुर के करीब थी तभी उसमें अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इससे आग की चपेट में चार एसी कोच आ गए। उठते धुएं और आग के बीच यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
Published: undefined
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि यह हादसा होतमपुर के करीब हुआ है। जिन कोच में आग लगी थी, वे पीछे की तरफ हैं, इन कोच को अलग कर दिया गया है और क्षतिग्रस्त हुए कोच के यात्रियों के लिए अलग से कोच लगाए जा रहे हैं। इस हादसे में किसी तरह का यात्रियों को नुकसान नहीं हुआ है।
Published: undefined
बताया गया है कि आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया था और वहां मौजूद लोगों को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। यात्रियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे पुलिस बल, प्रशासन और रेलवे के कर्मचारियों ने यात्रियों की मदद की और दमकल की मदद से आग को बुझाया गया।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined